फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rock Zone wins UTCA Domestic One Day Tournament

रॉक जोन बनी यूटीसीए डोमेस्टिक वन डे टूर्नामेंट की चैंपियन

Fri, 26 Aug 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rock Zone wins UTCA Domestic One Day Tournament
चंडीगढ़। रॉक जोन ने प्लाजा जोन को छह विकेट से हराकर यूटीसीए डोमेस्टिक वन डे टूर्नामेंट जीत लिया। गुरुवार को सेक्टर-24 स्थित एसडी स्कूल में खेले गए फाइनल मुकाबले में प्लाजा जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर कुल 115 रन बनाए। मोनिका पांडेय (17) ने सर्वाधिक रन बनाए। गेंदबाजी में रॉक की ओर से प्रियंका (3/26) जबकि रजनी देवी ने (2/8) विकेट चटकाईं। अनुराधा विष्ट ने (1/33) विकेट चटकाईं।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉक जोन की टीम ने 42वें ओवर में चार विकेट पर 116 रन बनाकर मैच जीत लिया। अराधना बिष्ट ने 37 नाबाद रनों की पारी खेली। शिवानी ठाकुर ने 23 रन और पलक राणा ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में काव्य ने 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। आराधना बिष्ट को चार मैचों में 153 रन और गेंदबाजी में पांच विकेट के लिए प्लेयर आफ दी टूर्नामेंट और बेस्ट बल्लेबाज के खिताब से नवाजा गया। रजनी देवी को चार मैचों में 12 विकेट चटकाने पर बेस्ट गेंदबाज का अवॉर्ड मिला। यूटीसीए के संयुक्त सचिव युवराज महाजन और एसोसिएशन के मैनेजर ऑपरेशंस मनजीत सिंह ने विजेता टीम और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed