{"_id":"67071065c109f9e4200618d4","slug":"robert-vadra-said-surprised-by-bjps-victory-in-haryana-amid-issues-of-farmers-wrestlers-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-536783-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में किसान, पहलवान के मुद्दों के बीच भाजपा की जीत से हैरान हूं: रॉबर्ट वाड्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में किसान, पहलवान के मुद्दों के बीच भाजपा की जीत से हैरान हूं: रॉबर्ट वाड्रा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में किसान और महिला पहलवान के मुद्दों के बीच भाजपा की जीत से हैरान हूं। उन्होंने हरियाणा की कुछ सीटों पर ईवीएम को लेकर कांग्रेस की शिकायतों का भी समर्थन किया। वाड्रा ने कहा कि वे राहुल गांधी से सहमत हैं। लोगों ने कहा है कि कुछ ईवीएम मशीनों की बैटरी लाइफ 99 प्रतिशत थी, वहां कांग्रेस को नुकसान हुआ। यहां तक कि एग्जिट पोल से पता चला कि कांग्रेस को बड़ा बहुमत मिलेगा, लेकिन यह जरूर कहूंगा कि लोग चाहे किसी भी पार्टी को चुनें, नेताओं को अपने वादे पूरे करने होंगे। वाड्रा बुधवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वाड्रा ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। कहा, भाजपा मेरा हमेशा से मेरे नाम का इस्तेमाल करती है, लेकिन हरियाणा की मनोहर सरकार दो बार उन्हीं आरोपों पर क्लीन चिट दे चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों की शिकायतों को दूर करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि वह राजनीति में नहीं हैं, लेकिन कई पार्टियों ने उन्हें राजनीति में खींच लिया। लेकिन कई पार्टियों ने पिछले 10-15 वर्षों से उनके नाम का इस्तेमाल किया है और इसलिए उन्हें राजनीतिक तरीकों को अपनाना पड़ा।