फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbing a vegetable vendor with an axe, the police ran for two km, one arrested

कुल्हाड़ी मारकर सब्जी विक्रेता को लूट रहे थे, पुलिस ने दो किमी तक दौड़ाया, एक गिरफ्तार

Tue, 15 Feb 2022 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Robbing a vegetable vendor with an axe, the police ran for two km, one arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-19/27 डिवाइडिंग रोड पर टेंपो सवार दो लोगों से कार सवार पांच बदमाशों ने सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे लूट की कोशिश की। टेंपो सवार दोनों लोग सेक्टर-26 की मंडी में सब्जी लेने जा रहे थे। बदमाशों ने कुल्हाड़ी मारकर टेंपो चालक को घायल भी कर दिया, तभी गश्त करती हुई डीएसपी की गाड़ी को देखकर बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन

शोर सुनकर पुलिस ने पीछा शुरू कर दिया। करीब दो किमी दूर जाकर सेक्टर-17/22 डिवाइडिंग रोड पर लुटेरों की कार लोहे की ग्रिल से टकरा गई और पुलिस ने एक बदमाश को दबोच लिया जबकि शेष चार भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी से धारदार हथियार व कुल्हाड़ी बरामद की है। घायल को पुलिस ने सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने लूट की कोशिश, मारपीट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी के संतोष कांप्लेक्स निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करते हैं। सुबह वह अपने भाई के साथ सेक्टर-26 की मंडी में टेंपो से सब्जी लेने जा रहे थे। सेक्टर-19/27 डिवाइडिंग रोड पर एक कार खड़ी थी, जिसमें पांच युवक बैठे थे। संदीप व उनके भाई जैसे ही कार से आगे निकले, कार सवार उनका पीछा करने लगे। लगभग 300 मीटर जाकर उन्होंने कार को टेंपो के आगे लगा दिया और दोनों भाइयों से मारपीट शुरू कर दी है। इसी बीच एक बदमाश ने संदीप के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी और उनकी जेब में हाथ डाला लेकिन रुपये नहीं मिले। जब वह संदीप की दूसरी जेब में हाथ डालने लगा तभी गश्त करती हुई डीएसपी गुरजीत कौर की गाड़ी आ गई। पुलिस की गाड़ी देख बदमाश भागने लगे। डीएसपी के ड्राइवर हरिदास और गनमैन ने गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया। करीब दो किमी तक पीछा करने के बाद सेक्टर-17/22 की डिवाइडिंग रोड पर बदमाशों की तेजरफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में बैठे पांच बदमाशों में से चार भाग निकले, जबकि पुलिस ने एक को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों की कार क्षतिग्रस्त हो गई और लोहे भी ग्रिल भी टूट गई। पुलिस को गाड़ी से चाकू, कुल्हाड़ी और बदमाशों की चप्पलें बरामद हुई हैं। संदीप के सिर में कई टांके लगे हैं। सूचना मिलने पर ऑपरेशन सेल के प्रभारी अमनजोत सिंह और मनीमाजरा थाना प्रभारी नीरज सरना भी मौके पर पहुंच गए।

बदमाशों ने रात को किशनगढ़ से चोरी की थी कार
पुलिस ने बदमाशों की जो गाड़ी (पीबी 12एई 4953 नंबर) पकड़ी, जांच में वह रोपड़ के चमकौर साहिब के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत मिली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि कार को उसने किशनगढ़ निवासी मनोहर लाल को बेची है। पुलिस ने जब मनोहर लाल से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि गाड़ी घर के बाहर खड़ी है। पुलिस जब मनोहर ने घर पहुंची तो पता चला कार मौके से गायब है। मनोहर ने बताया कि वह किशनगढ़ में गुरुद्वारे के पास मकान नंबर 25 में रहते हैं। मनोहर ने सोमवार सुबह आईटीपार्क थाने में गाड़ी चोरी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed