फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways employees will protest in Haryana on December 12

हरियाणा: 12 दिसंबर को रोडवेज कर्मचारियों का हल्ला बोल प्रदर्शन, पनबस कर्मचारियों की हड़ताल का किया समर्थन

Wed, 08 Dec 2021 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Dec 2021 08:45 PM IST
सार

हरियाणा में 12 दिसंबर को रोडवेज कर्मी प्रदर्शन करेंगे। कर्मियों ने विधानसभा की तर्ज पर रोडवेज यूनियनों का चुनाव करवाने की मांग की। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने पनबस कर्मचारियों की हड़ताल का भी समर्थन किया।

विज्ञापन
Roadways employees will protest in Haryana on December 12
हरियाणा रोडवेज (फाइल)

विस्तार

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 12 दिसंबर को हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जाएंगे। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने पनबस कर्मचारियों की हड़ताल का भी समर्थन किया है। यूनियन व हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने विधानसभा, पंचायती राज चुनावों की तर्ज पर रोडवेज यूनियनों का चुनाव करवाने की मांग की है।

विज्ञापन


यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना, महासचिव सरबत सिंह पूनिया, वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र दिनोद, कोषाध्यक्ष राजपाल, मुख्य संगठन सचिव बिजेंद्र अहलावत, मुख्य सलाहकार राम आसरे यादव व प्रेस प्रवक्ता श्रवण कुमार जांगड़ा ने बताया कि रोडवेज का निजीकरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं किए जा रहे, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने को सरकार तैयार नहीं है। नई बसों की खरीद तेजी से नहीं हो रही। इसके अलावा कर्मचारियों की अन्य मांगों पर सरकार का रुख सकारात्मक नहीं है। पूर्व की समझौता वार्ताओं में मानी गई मांगों को अभी तक लागू नहीं किया गया। इसलिए कर्मचारियों के पास आंदोलन के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार यूनियनों के चुनाव जल्दी कराकर जीतने वाली यूनियन को मान्यता प्रदान करे। उन्होंने अन्य यूनियनों से इसके लिए साझा आंदोलन छेड़ने की मांग की है। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के वरिष्ठ राज्य उप-प्रधान बलवान सिंह दोदवा ने कहा कि सरकार चुनाव प्रक्रिया जल्दी शुरू कराए। इससे एक यूनियन कर्मचारियों की मांगों को सरकार के समक्ष उठाएगी व अन्य समर्थन करेंगी। 


इससे कर्मचारियों की सालों से लंबित मांगों का समाधान हो सकेगा। परिवहन विभाग में जातीय व श्रेणी आधार पर यूनियनों की बाढ़ सी आ गई है। विभाग में कर्मचारी, बसें लगातार कम होते जा रहे हैं, जबकि यूनियनें बढ़ती जा रही हैं। ज्यादा यूनियनों का होना विभाग व कर्मचारियों के लिए अभिशाप से कम नहीं है। यूनियनों के आपसी टकराव के कारण कर्मचारियों का जबरदस्त नुकसान हो रहा है। इसलिए सरकार चुनाव कराकर कर्मचारियों के भविष्य को बचाने का काम करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed