फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways drivers and home guards will be deployed on fire engines due to strike of civic workers

Strike in Haryana: दमकल वाहनों पर रोडवेज चालक व होमगार्ड होंगे तैनात, सरकार ने उठाया एहतियाती कदम

Sun, 23 Oct 2022 10:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 23 Oct 2022 10:51 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से अपील की है कि वे समाज के प्रति अपना नैतिक दायित्व समझते हुए काम पर वापस लौटें। सरकार ने समय-समय पर कर्मचारियों की जायज मांगों को माना है। त्योहारी मौसम में हड़ताल न कर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

विज्ञापन
Roadways drivers and home guards will be deployed on fire engines due to strike of civic workers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 40 हजार निकाय कर्मियों की हड़ताल के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने खुद  ही कमान संभाल ली है। उन्होंने जिला उपायुक्तों और जिला नगर आयुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हड़ताल की समीक्षा की। उन्होंने दिवाली पर होने वाली आग की घटनाओं को देखते हुए दमकल वाहनों पर रोडवेज चालकों और होमगार्ड को तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जहां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का अनुबंध खत्म हो चुका है, उसे तीन माह तक बढ़ा दें। अभी कर्मचारियों पर एस्मा लागू नहीं कर रहे, सरकार उनका नुकसान नहीं करना चाहती।

विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सरकार के मांगी पूरी न करने पर 23 अक्तूबर तक हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। 24 दिसंबर को दिवाली पर सफाई और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी काले झंडों के साथ झाड़ू उल्टे कर प्रदेश भर में आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। संघ ने काली दिवाली मनाने का एलान किया है। मुख्य सचिव ने हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों से अपील की है कि वे समाज के प्रति अपना नैतिक दायित्व समझते हुए काम पर वापस लौटें। सरकार ने समय-समय पर कर्मचारियों की जायज मांगों को माना है। त्योहारी मौसम में हड़ताल न कर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।
विज्ञापन


कुछ जगह कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की है, अन्य कर्मचारी भी काम पर लौटें। वापस न लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ता है। उन्होंने उपायुक्तों और जिला नगर आयुक्तों को निर्देश दिए कि सफाई व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ लगातार बातचीत कर हड़ताल खत्म करवाने के प्रयास किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था बिल्कुल प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तय रेट पर भी सफाई कर्मचारियों को काम पर रख सकते हैं। कचरे का डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रभावी ढंग से करवाएं ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से भी कर्मचारी यूनियनों के साथ बातचीत का क्रम आगे बढ़ाया जाए। आंदोलनरत कर्मचारियों की अधिकतर मांगे मान ली गई हैं।


पुलिस के घेरे में मशीनों से सफाई
प्रदेश में शनिवार को प्रशासन ने पुलिस की सुरक्षा में मशीनों से सफाई करवाई, इस पर जगह-जगह टकराव भी हुआ। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कमेटी की बैठक में पालिका कर्मियों की हड़ताल व मांगों का पुरजोर समर्थन करने का निर्णय लिया गया। निकाय कर्मियों के साथ तमाम विभागों के कर्मचारियों ने भी काली दिवाली मनाने का फैसला लिया है। लांबा, महासचिव सतीश सेठी और मजदूर संगठन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की प्रधान सुरेखा व महासचिव जयभगवान ने कहा कि बातचीत के जरिये मांगों को मानकर हड़ताल समाप्त करवाई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed