फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways buses charging more conductors will be punished

रोडवेज बसों में वसूला जा रहा ज्यादा किराया, नपेंगे कंडक्टर

Mon, 13 Jul 2020 09:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses charging more conductors will be punished
हरियाणा रोडवेज बस

हरियाणा रोडवेज की बसों में सवारियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। कंडक्टर परिवहन विभाग के तय किराए से अधिक राशि ले रहे हैं, जिसकी शिकायतें परिवहन मुख्यालय में पहुंची हैं।

विज्ञापन


निदेशक डॉ. वीरेंद्र दहिया ने शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिवहन निदेशक कार्यालय के यातायात प्रभारी ने 9 जुलाई को सभी के जीएम को इस संबंध में ईमेल भेजा है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि सवारियों से तय किराया ही वसूला जाए। 
विज्ञापन


जब किराया बढ़ा ही नहीं तो फिर ज्यादा वसूली कैसे की जा रही है। सभी डिपो के जीएम अपने अधीन वर्तमान में सेवाएं दे रहे कंडक्टरों को विभागीय हिदायतों के अनुसार ही  किराया वसूलने के आदेश दें। अधिक किराया वसूली को लेकर की गई कार्रवाई से परिवहन मुख्यालय को भी अवगत कराया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अधिक किराया वसूलने वाले कंडक्टरों की पहचान कर ली गई है। उन पर जल्दी गाज गिरना तय है। कितने डिपो में कितने कंडक्टरों ने अधिक किराया वसूला है, उसकी सूचना एकत्रित की जा रही है। इसके बाद दोषी कंडक्टरों पर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। चूंकि, उन्होंने परिवहन विभाग की साख को बट्टा लगाने का काम किया है।


कोरोना के कारण परिवहन सेवा अभी पूरी तरह से सुचारु नहीं हुई है। चुनिंदा रूट पर ही बस सेवा संचालित है क्योंकि, बड़ी संख्या में लोग बसों में बैठने से परहेज कर रहे हैं। परिवहन मुख्यालय ने डिपो जीएम को बसों में 30 सवारियां, ड्राइवर-कंडक्टर को मास्क, सैनिटाइजर व बसों का सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed