फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways Bus Accident in Firozpur, Punjab

नहर में गिरने से बची सवारियों से भरी बस

Fri, 18 Apr 2014 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर, फिरोजपुर Updated Fri, 18 Apr 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
Roadways Bus Accident in Firozpur, Punjab

पंजाब के अबोहर जिले में आज दोपहर सवारियों से भरी बस नहर में गिरने से बच गई। बस का अगला टायर रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया था, इससे पहले ही बस में सवार यात्रियों को आपातकालीन खिड़की से बड़ी सावधानी से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


अबोहर से गांव झोरड़खेड़ा जाने वाली एक निजी कंपनी की बस नं. पी.बी. 29-डी, 9877 के चालक गुरजंट सिंह ने बताया कि वह अबोहर से बस लेकर गांव झोरड़खेडा जा रहा था कि जिसमें करीब एक दर्जन सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन


उसने बताया कि यह बस जब गांव कीकरखेड़ा के समीप सेमनाले के पुल पर पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के चक्कर में उसकी बस पुल की रेलिंग तोड़ती हुई सेम नाले में लटक गई, जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरजंट सिंह ने बताया कि इस सेम नाले का पुल कम चौड़ा होने के कारण अक्सर यहां पर ऐसी घटनाएं होती हैं। कुछ दिनों पूर्व भी इसी पुल पर एक ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाईकिल सवार की मौत हो गई थी, जबकि एक टैम्पू को बचाने के चक्कर में एक टैक्ट्रर भी इसी प्रकार से सेमनाले में लटक गया था।


मौके पर मौजूद गांव कीकरखेड़ा कंधवाला निवासी पवन कुमार, अमन कुमार, विक्रम कुमार, राजकुमार, नवरीत सिंह, प्रिंस कुमार तथा महेन्द्र कुमार आदि ने सरकार से मांग की है कि इस पुल को चौड़ा करवाया जाए ताकि आए दिन होने वाली ऐसी घटनाओं से निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed