फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Roadways and PRTC contract workers strike started in Punjab from September 6

पंजाब में रोडवेज का चक्का जाम: थमेंगे 2000 बसों के पहिए, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कच्चे कर्मचारी

Mon, 06 Sep 2021 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Sep 2021 12:15 AM IST
सार

पंजाब में बस का सफर करने वाले लोगों को आज से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे (संविदा) कर्मचारी सोमवार यानी छह सितबंर से हड़ताल पर होंगे। इससे राज्य में लगभग 2000 बसों का संचालन प्रभावित होगा। ये कर्मचारी पंजाब सरकार से नियमित करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Roadways and PRTC contract workers strike started in Punjab from September 6
फाइल फोटो।

विस्तार

पंजाब में अपनी मांगों को लेकर रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इसके कारण राज्य की 2000 रोडवेज बसों के संचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लग जाएगी। हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों ने पक्के कर्मचारियों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की है। इधर, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कच्चे और पक्के कर्मचारियों की भिड़ंत की आशंका जताई है और नौ जिलों के प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


पंजाब में रोडवेज और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी काफी समय से पक्के करने की पंजाब सरकार से मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक यह पूरी नहीं हो पाई है। इसके कारण अब कच्चे कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


इधर, परिवहन विभाग ने हड़ताल से राज्य में परिवहन व्यवस्था बाधित नहीं होने का दावा किया है। विभागीय अधिकारियों ने नौ जिलों पटियाला, संगरूर, बरनाला, लुधियाना, कपूरथला, मानसा, मोहाली, बठिंडा और फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने रविवार की शाम से संबंधित जिलों के बस अड्डों की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि हड़ताल के दौरान पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी संविदा कर्मचारी संघ बस सेवा को बाधित करने का प्रयास करेगा और उन कर्मचारियों और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के साथ झगड़ा करेगा जो बस सेवा बहाल रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बस संचालकों की रहेगी चांदी
पंजाब सरकार और पंजाब रोडवेज संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से निजी बस ऑपरेटर और बाहरी राज्यों की बसों को काफी फायदा मिलेगा। हड़ताल के कारण पंजाब की सड़कों से करीब 2000 सरकारी बसें बंद होने की संभावना है। जालंधर से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार तक बसों का संचालन करने वाला निजी बस माफिया हड़ताल का फायदा उठाएगा।

सरकार की मनमानी के कारण मजबूरी में आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी है। जल्द ही उनकी मांगों पर सरकार की ओर अमल नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन को उग्र रूप देने को विवश हो जाएंगे। रेशम सिंह गिल, पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी संविदा कर्मचारी यूनियन, पंजाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed