{"_id":"5e20c0de8ebc3e4ae16db0d5","slug":"roadmap-to-make-chandigarh-a-15-billion-economy-by-2023-24-ready-chandigarh-news-pkl363387932","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को 2023-24 तक 15 बिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को 2023-24 तक 15 बिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का रोडमैप तैयार
विज्ञापन
चंडीगढ़। बजट से पहले सीआईआई ने 2023-24 तक चंडीगढ़ की 15 बिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने को लेकर तैयार किया गया एक रोडमैप वीरवार को वित्त सचिव अजोय कुमार सिन्हा को सौंपा है। इसमें उद्योगों और शहर को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने पर ज्यादा फोकस करते हुए 10 प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया गया है।
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर जिनमें सड़क, बहुमंजिला पार्किंग और ट्रांसर्पोटेशन के मामले में सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पर ज्ञापन में जोर दिया गया है। ई-वाहनों को लेकर नीति को बेहतर बनाने और लगातार निगरानी रखने की भी सीआईआई ने सिफारिश की है। शहर के यातायात को कम कर ट्रैफिक जाम की समस्या हल करने के लिए सीआईआई ने शहर में फ्लाईओवर बनाने पर जोर दिया है। दूसरे बिंदु में पर्यटन पर शहर को आर्ट कल्चर, हेरीटेज और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों को प्रमोट करने की बात कही गई है। सिटी को वाईफाई बनाने की भी सिफारिश की है।
इनके अलावा सौर ऊर्जा को लेकर भी सीआईआई ने ज्ञापन में कुछ सुझाव दिए हैं। जिनमें शहर को 2022 तक 69 मेगावाट सौर ऊर्जा बनाने के लिए शहर की हर छत को सौर ऊर्जा पैनलों से ढकने का सुझाव दिया गया है। स्टार्टअप, उद्यमिता और व्यापार को आसान बनाने के साथ ही उद्योगों को सुविधाएं देने के लिए बजट में अलग से व्यवस्था के लिए कहा गया है। आईटी कंपनियों को सस्ती दरों पर फ्री होल्ड भूमि देने को भी प्रमुख बिंदुओं में शामिल किया गया है। ज्ञापन देने वालों में चंडीगढ़ सीआईआई के प्रमुख देव ज्योति, सर्वजीत सिंह विर्क आदि शामिल थे।
विज्ञापन
--------
चंडीगढ़ बन सकता है मेडिकल टूरिज्म का हब
सीआईआई की ओर से तैयार किए गए रोडमैप में चंडीगढ़ को मेडिकल टूरिज्म बनाने की वकालत की गई है। जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ की भौगोलिक स्थिति का इसमें पूरा लाभ मिलेगा और शहर मेडिकल टूरिज्म का हब बन सकता है।