{"_id":"dbf5e45a9ea90a8ee2fae0931b91548a","slug":"road-show-in-aap-candidate-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' के उम्मीदवार ने मोहाली में निकाला रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' के उम्मीदवार ने मोहाली में निकाला रोड शो
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 19 Apr 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा सीट से उम्मीदवार एडवोकेट हिम्मत सिंह शेरगिल ने शनिवार को शहर में रोड शो निकाला।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान आप के समर्थकों द्वारा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का सही ढंग से रखने के लिए खुद भी मोर्चा संभाला और जहां जहां से रोड शो निकला वहां पर आप के समर्थकों ने खुद ट्रैफिक को कंट्रोल किया ताकि शो के दौरान न जाम लगे और न ही आम आदमी को किसी प्रकार की परेशानी आए।
हिम्मत सिंह शेरगिल का रोड शो फेज-11 से शुरू होकर फेज-10,9,8,7 से शापिंग स्ट्रीट से होता हुआ फेज-2, फेज- 1 से फेज-6 से बलौंगी बैरियर से गांव शाहीमाजरा से सेक्टर-71 से 70, गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के सामने से होता हुआ सेक्टर 78 से सेक्टर-80 से फेज-11 में आकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
शो के दौरान मोहाली निवासियों के अलावा बड़ी संख्या में गांव निवासी भी शामिल हुए और शेरगिल को समर्थन देने का प्रकटावा किया। रोड शो में शहर निवासियों में शेरगिल ने जान भर दी। इस मौके पूर्व सैनिकों के अलावा पार्टी के कनवीनर अजीत सिंह भम्बरा भी मौजूद थे।
विज्ञापन