फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road Safety Policy by Chandigarh Administration

चंडीगढ़ रोड सेफ्टी पॉलिसी तैयार, पढ़ें क्या हैं मुख्य बिंदू

Thu, 03 Jul 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Jul 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
Road Safety Policy by Chandigarh Administration

प्रशासन ने रोड सेफ्टी पालिसी-2014 बना ली है। पिछले महीने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रशासन से यह नीति तैयार करने को कहा था।

विज्ञापन


स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में इस नीति को फाइनल किया गया। इसे वर्ष 2020 तक पूरी तरह से लागू करवाने का विजन रखा गया है।

-वाहनों, ड्राइवरों, सड़क की हालत, लोड इंपैक्ट, दुर्घटनाओं का विवरण आदि का डाटाबेस संपर्क तैयार किया जाएगा।
- चालान डाटा, एक्सीडेंट डाटा, ट्रैफिक जाम डाटा, पार्किंग स्पेस और इसके इस्तेमाल का नियमित विश्लेषण होगा।
-स्पीड कैमरा, ब्रीथ एनालाइजर्स, सर्विलांस कैमरा, इलेक्ट्रानिक सिग्नल्स से रोड सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

सड़क का सुधार : इंटेलिजेंट सिस्टम

Road Safety Policy by Chandigarh Administration

-सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक, नवीनतम डिजाइन, रोड सेफ्टी ऑडिट पर फोकस किया जाएगा।
- इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम स्थापित होगा, जो पीक ऑवर और खराब मौसम के हिसाब से स्पीड लिमिट तय करेगा। सिगनल्स की टाइमिंग सिंक्रोनाइज होगी।
-सही जगह पर सही सिगनल व्यवस्था, अतिक्रमण और अन्य बाधाओं को हटाया जाएगा।
- सड़कों के ढांचागत सुधार के लिए विभिन्न विभागों इंजीनियरिंग, पुलिस, ट्रांसपोर्ट आदि में तालमेल बनाया जाएगा।
- ब्लैक स्पोट्स (एक्सिडेंट प्रोन एरिया) की पहचान कर वहां की कमियों को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेफ ड्राइविंग : ड्राइविंग स्कूलों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Road Safety Policy by Chandigarh Administration

- अच्छी सुविधाओं वाले ड्राइविंग स्कूलों को प्रमोट किया जाएगा और इनके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
- ड्राइविंग लाइसेंस देने से पहले एक समान ड्राइविंग टेस्ट हों इसे सुनिश्चित किया जाएगा।
- पैदल रास्ता, साइकिल पथ, जेब्रा क्रॉसिंग की मार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। रोड सेफ्टी रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन

मेडिकल रिस्पांस : लोगों को फर्स्ट एड सिखाएंगे

Road Safety Policy by Chandigarh Administration

- लोगों को फर्स्टएड सिखाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जाएंगे। सभी सरकारी कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।
- सरकारी अस्पतालों में घायलों के लिए इमरजेंसी इंतजाम बढ़ाए जाएंगे। इसमें निजी अस्पतालों की भागेदारी को भी प्रत्साहित किया जाएगा।

सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा

नई नीति में कहा है कि रोज सौ से ज्यादा नए वाहन शहर में पंजीकृत हो रहे हैं। इस लिए निजी वाहनों के विकल्प और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दिया जाएगा। एनवायरमेंट फ्रेंडली वाहन बढ़ाए जाएंगे। कार्यालयों के समय में भी फेरबदल कर सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed