फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road near underpass Modern Complex Deputy Mayor Jagtar Singh Councilor Vinod Aggarwal started work

मॉडर्न कांप्लेक्स के अंडरपास के पास की सड़क बनी, डिप्टी मेयर जगतार सिंह और पार्षद विनोद अग्रवाल ने काम करवाया शुरू

Tue, 22 Sep 2020 11:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Road near underpass Modern Complex Deputy Mayor Jagtar Singh  Councilor Vinod Aggarwal started work
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स के अंडरपास के पास पिपलीवाला टाउन की तरफ वाली सड़क को मंगलवार बनवा दिया है। लंबे समय से दुकानदार इस टूटी सड़क के कारण परेशान थे। नवंबर 2019 में जब इस का उद्घाटन हुआ गया, तब से इस सड़क को पहले प्रशासन ने फिर नगर निगम ने बनाया ही नहीं था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस टूटी हुई सड़क और उसमें पड़े गड्ढों से परेशान दुकानदारों और राहगीरों की समस्या को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। इसके बाद अब नगर निगम ने इस सड़क को बना दिया है। डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा और वार्ड नंबर 26 के पार्षद विनोद अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर इस सड़क को बनवाने का काम शुरू किया। डिप्टी मेयर ने कहा कि उन्होंने अपने वार्ड नंबर 25 की सारी सड़कों को लगभग बना दिया है जो एक-दो सड़कों की मरम्मत रह गई है, वह एक-दो दिन में करवा दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं वार्ड नंबर 26 के पार्षद विनोद अग्रवाल ने कहा किपिपलीवाला टाउन की इस सड़क के बन जाने के बाद अब उनके वार्ड में आने वाली मोटर मार्केट की सड़कों को बनाने का काम बुधवार से शुरू करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही मोटर मार्केट के उन पार्किंग एरिया को भी बनाया जाएगा जिन पर मैकेनिकों ने कब्जा करके अपनी दुकानदारी खोल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed