{"_id":"5f6a3d328ebc3e00750727a3","slug":"road-near-underpass-modern-complex-deputy-mayor-jagtar-singh-councilor-vinod-aggarwal-started-work-chandigarh-news-pkl388698673","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडर्न कांप्लेक्स के अंडरपास के पास की सड़क बनी, डिप्टी मेयर जगतार सिंह और पार्षद विनोद अग्रवाल ने काम करवाया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडर्न कांप्लेक्स के अंडरपास के पास की सड़क बनी, डिप्टी मेयर जगतार सिंह और पार्षद विनोद अग्रवाल ने काम करवाया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स के अंडरपास के पास पिपलीवाला टाउन की तरफ वाली सड़क को मंगलवार बनवा दिया है। लंबे समय से दुकानदार इस टूटी सड़क के कारण परेशान थे। नवंबर 2019 में जब इस का उद्घाटन हुआ गया, तब से इस सड़क को पहले प्रशासन ने फिर नगर निगम ने बनाया ही नहीं था।
अमर उजाला ने इस टूटी हुई सड़क और उसमें पड़े गड्ढों से परेशान दुकानदारों और राहगीरों की समस्या को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित भी किया था। इसके बाद अब नगर निगम ने इस सड़क को बना दिया है। डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा और वार्ड नंबर 26 के पार्षद विनोद अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर इस सड़क को बनवाने का काम शुरू किया। डिप्टी मेयर ने कहा कि उन्होंने अपने वार्ड नंबर 25 की सारी सड़कों को लगभग बना दिया है जो एक-दो सड़कों की मरम्मत रह गई है, वह एक-दो दिन में करवा दी जाएगी।
वहीं वार्ड नंबर 26 के पार्षद विनोद अग्रवाल ने कहा किपिपलीवाला टाउन की इस सड़क के बन जाने के बाद अब उनके वार्ड में आने वाली मोटर मार्केट की सड़कों को बनाने का काम बुधवार से शुरू करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही मोटर मार्केट के उन पार्किंग एरिया को भी बनाया जाएगा जिन पर मैकेनिकों ने कब्जा करके अपनी दुकानदारी खोल रखी है।