फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road map ready to implement three new criminal laws in the state: Chief Secretary.

प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों को लागू कराने का रोड मैप तैयार : मुख्य सचिव

Tue, 21 May 2024 08:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
Road map ready to implement three new criminal laws in the state: Chief Secretary.
जांच अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय क्रैश कोर्स में दी जा रही जानकारी
विज्ञापन

30 जून तक मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण कराया जाएगा पूरा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तीन नए आपराधिक कानूनों-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के कार्यान्वयन के लिए एक रोड मैप तैयार किया है। इसके लिए तीन प्रमुख विभागों-पुलिस, जेल और अभियोजन ने कमर कस ली है। राज्य का लक्ष्य 30 जून, 2024 तक सभी मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा करना है।
हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद यह जानकारी दी। बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से तैयार रोड मैप की प्रगति और कार्रवाई की समीक्षा की। मास्टर ट्रेनर और पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 15 मई, 2024 तक विभाग की ओर से 9,000 मास्टर ट्रेनर्स की पहचान की गई है, जिनमें से 3,045 पहले से ही राज्य प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षित हैं। इसके अलावा 5,302 जांच अधिकारियों और फील्ड अधिकारियों ने अपना प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इनमें से 5,093 को राज्य प्रशिक्षण केंद्रों में क्रैश कोर्स के माध्यम से और 209 को केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान (सीडीटीआई) में प्रशिक्षित किया है। राज्य का लक्ष्य 30 जून, 2024 तक सभी मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा करना है। नए कानूनों के प्रति व्यापक संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला दोनों स्तरों पर जांच अधिकारियों और फील्ड अधिकारियों के लिए पांच दिवसीय क्रैश कोर्स चल रहे हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा पुलिस अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ तत्परता से सहयोग कर रही है, प्रशिक्षण सामग्री और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) को सांझा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन की पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राजश्री सिंह को आपराधिक कानूनों पर प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नए कानूनों पर प्रशिक्षण पुस्तिकाएं और कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) के साथ सांझा किए जाएंगे।

आईपीएस अधिकारी मनीषा चौधरी की अध्यक्षता में एक अंतर-विभागीय समिति 24 मई, 2024 तक एक व्यापक रोडमैप और कार्य योजना विकसित करेंगी। टीवीएसएन प्रसाद ने बताया कि महाधिवक्ता कार्यालय ने नए कानूनों को लागू करने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, पुलिस महानिदेशक, जेल मो. अकील और पुलिस, अभियोजन, विधि एवं विधायी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed