{"_id":"6935dc68ac987519bc01b5f4","slug":"road-construction-work-started-in-ward-4-indira-colony-after-6-years-chandigarh-news-c-16-pkl1049-890701-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: वार्ड-4 इंदिरा कॉलोनी में 6 साल बाद सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: वार्ड-4 इंदिरा कॉलोनी में 6 साल बाद सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। वार्ड 4 की इंदिरा कॉलोनी में छह साल से लंबित सड़क निर्माण कार्य आखिरकार शनिवार को शुरू हो गया है। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। वर्षों से खराब पड़ीं सड़कों के कारण स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को हादसे का डर बना रहता था।
कुछ दिन पहले वार्ड की पार्षद सुमन शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क निर्माण में हो रही देरी का विरोध किया था। पार्षद ने सड़क न बनने पर धरना-प्रदर्शन किया था। आखिरकार नगर निगम हरकत में आया और अब इंदिरा कॉलोनी में सड़क निर्माण का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। निर्माण कार्य की शुरुआत होते ही स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई और पार्षद सुमन शर्मा का आभार व्यक्त किया।