फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Road connectivity cut off from 14 villages in Firozpur of Punjab

पंजाब में बाढ़: फिरोजपुर में पुल के पास बनी सड़क धंसी, पाकिस्तान सीमा पर बसे 15 गांवों का संपर्क टूटा

Thu, 13 Jul 2023 04:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Jul 2023 04:53 PM IST
सार

फिरोजपुर जिले के सरहदी हिस्सों में अब भी बाढ़ का पानी बड़ी मात्रा में भरा है। इसके बाद हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान की ओर 199872 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बाढ़ का पानी निकलने में अभी दो से तीन का समय लगने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Road connectivity cut off from 14 villages in Firozpur of Punjab
फिरोजपुर में धंसी सड़क। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में हुसैनीवाला से गट्टी राजोके को जाने वाले पुल के पास सड़क करीब 25 फुट धंस गई। सड़क धंस जाने से पाकिस्तान सीमा पर बसे करीब 15 गांवों के लोगों का सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है। इन गांवों के रहने वाले हजारों लोगों को अब सिर्फ नाव का ही सहारा है।

विज्ञापन


हुसैनीवाला से गट्टीराजोके को जाने वाली यह सड़क सीमावर्ती गांवों की लाइफ लाइन है। ये गांव एक ओर पाकिस्तान और दो तरह से सतलुज नदी से घिरे हैं। इसी सड़क के माध्यम से ही इन गांवों के लोग जिला मुख्यालय फिरोजपुर आते-जाते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में बाढ़: अब तक 11 की मौत, सरकार देगी चार-चार लाख रुपये का मुआवजा, 11 जिले सबसे अधिक प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे उतरने लगा पानी, सवा लाख क्यूसेक घटा 

उधर, बाढ़ का खतरा कम होने लगा है। तेजी से नीचे बाढ़ का पानी उतर रहा है। गुरुवार की सुबह हरिके हेड से हुसैनीवाला हेड की ओर 90390 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह बुधवार की शाम से सवा लाख क्यूसिक पानी कम है। हालांकि, फिरोजपुर जिले के सरहदी हिस्सों में अब भी बाढ़ का पानी बड़ी मात्रा में भरा है। इसके बाद हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान की ओर 199872 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बाढ़ का पानी निकलने में अभी दो से तीन का समय लगने की बात कही जा रही है।



यह भी पढ़ें- Punjab Flood News: लुधियाना से चंडीगढ़ का रेल संपर्क टूटा, सभी ट्रेनें रद्द, यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा

फिरोजपुर जिला प्रशासन, पुलिस व बीएसएफ के अधिकारी 24 घंटे बाढ़ग्रस्त एरिया में पेट्रोलिंग कर हालात का जायजा ले रहे हैं। बाढ़ के दौरान जिस प्रकार की तत्परता से जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, बीएसएफ व सेना ने हालात को संभालने में दिखाई, वह निश्चित रूप से तारीफ के काबिल है।

बाढ़ के पानी में पशुओं का चारा पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। लोगों के घरों में रखा खाने-पीने और अन्य सामान खराब हो गया है। बाढ़ का यह पानी फाजिल्का से निकलकर पाकिस्तान में प्रवेश करेगा। इसके बाद वहां तबाही मचना निश्चित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed