फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will provide financial assistance to those who lost their lives in floods

पंजाब में बाढ़: अब तक 11 की मौत, सरकार देगी चार-चार लाख रुपये का मुआवजा, 11 जिले सबसे अधिक प्रभावित

Wed, 12 Jul 2023 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jul 2023 09:46 PM IST
सार

मंत्री जिम्पा ने कहा कि जर्जर मकानों की पहचान कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए ताकि किसी की जान न जाए। पशुओं को बचाने, उनके चारे का प्रबंधन करने और आवश्यक दवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश भी मंत्री ने दिया है।

विज्ञापन
Punjab government will provide financial assistance to those who lost their lives in floods
पंजाब में बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब सरकार ने बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। हालांकि बाढ़ से अन्य नुकसान की भरपाई, आकलन और विशेष गिरदावरी के बाद होगी। फिलहाल सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है। राज्य में बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ से पंजाब के 11 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं।

विज्ञापन


बुधवार को पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने सभी उपायुक्तों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जानी चाहिए। बाढ़ के दौरान अगर किसी व्यक्ति की मौत होती है तो उसके परिवार को चार लाख रुपये की मुआवजा राशि तुरंत दें।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जल्द ही 71.50 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करेंगे। जिम्पा ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि बाढ़ पीड़ितों तक राशन और दवाएं पहुंचाई जाएं ताकि कोई भी इन जरूरी चीजों से वंचित न रहे। इस समय हर व्यक्ति की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है और सभी उपायुक्तों को राहत कार्य के लिए 33.50 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि पहले ही जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्पा ने कहा कि जर्जर मकानों की पहचान कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए ताकि किसी की जान न जाए। पशुओं को बचाने, उनके चारे का प्रबंधन करने और आवश्यक दवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश भी मंत्री ने दिया है।

जिंपा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि बाढ़ से निपटने के लिए जिला उपायुक्तों द्वारा जो भी मांग की जा रही हैं, उन्हें फौरन पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जिलों ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की मांग की थी, जिसे तुरंत ही स्वीकार कर लिया गया।

        कहां हुई कितनी मौत

जिला मौत
फरीदकोट 03
फतेहगढ़ साहिब 02
रोपड़ 02
मोहाली 02 
नवांशहर 01
 होशियारपुर 01
    नोट: पांच लोग अब तक लापता हैं

बाढ़ प्रभावित इलाके में वैकल्पिक तरीकों से होगी पानी की सप्लाईः जिम्पा

पंजाब के जिन इलाकों में बाढ़ की वजह से पाइपों के माध्यम से पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है, वहां अब वैकल्पिक तरीकों से पानी की सप्लाई की जाएगी। ग्रामीण एरिया में टैंकरों से पानी की सप्लाई होगी। लोगों को साफ-सुथरा पानी मुहैया करवाया जाएगा। यह आदेश बुधवार को जल सप्लाई और सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने दिया।

मोहाली स्थित जल भवन में समीक्षा मीटिंग के दौरान जिम्पा ने कहा कि जिन इलाकों में बाढ़ से नुकसान हुआ है, वहां के निवासियों की हर प्रकार की जरूरतों के लिए पंजाब सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हौसला आफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी की तरफ से बहुत बढ़िया काम किया जा रहा है। कजौली वाटरवर्क्स को बाढ़ के कारण पहुंचे नुकसान की पूर्ति समय पर करने के लिए उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed