फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rla_sta_high security number_vahicle numbers_chandigarh

हाई सिक्योरिटी नम्बर लगवाने के इच्छुक ये पढ़ें

Fri, 20 Dec 2013 03:11 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Dec 2013 03:11 PM IST
विज्ञापन
rla_sta_high security number_vahicle numbers_chandigarh
अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने में अब शहर के लोगों को दिक्कत नहीं आएगी। अब शहर में ज्यादा स्थानों पर एचएसआरपी लगेगी।
विज्ञापन


अभी सिर्फ तीन कार्यालयों में ही एचएसआरपी लगती है और यहां जगह काफी कम है जिससे लोगों को दिक्कत आती है।

आरएलए ने लोगों की दिक्कत को देखते हुए शहर में तीन चार अन्य ऐसे स्थान तय किए हैं, जहां वाहनों के लिए पर्याप्त जगह है।

ऐसे में न सिर्फ एचएसआरपी लगाने का काम फटाफट होगा बल्कि एक साथ दो तीन सीरीज के नंबरों पर एचएसआरपी लग सकेगी।

अपने वाहन पर एचएसआरपी लगाने के लिए अभी लोगों को अपने सेक्टर के अधीन आने वाले कार्यालय में जाना पड़ता है।

फिलहाल यह नंबर प्लेट सेक्टर-17 स्थित आरएलए के अलावा सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लग रही है। यहां लोगों की रोज काफी भीड़ होती है।
विज्ञापन


अभी आरएलए एक सीरीज के वाहन चालकों को एक माह का समय एसएचआरपी लगाने के लिए देता है। अब जगह बढ़ जाने से एक साथ दो से तीन सीरीज के वाहन चालकों को एचएसआरपी लगाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएलए कशिश मित्तल ने कहा कि शहर में कुछ और ऐसे स्थान खोजे गए हैं जहां एचएसआरपी लग सकती है। ऐसे में काम में तेजी आएगी।

गलत नंबर प्लेट पर कटेगा चालन
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न लगाने वाले वाहनों के चालान काटने को लेकर जल्द ही प्रशासन के परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

इस अधिसूचना में स्पष्ट होगा कि मोटर व्हीकल एक्ट के किस सेक्शन के तहत चालान काटा जाएगा। आरएलए के अधिकारियों के अनुसार मोटर व्हीकल एक्ट में गलत नंबर प्लेट के चालान और जुर्माने का उल्लेख है।

परिवहन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस चालान काटना शुरू कर देगा। फिलहाल सीएच-01-एक्यू से एवी सीरीज से वाहनों के चालान काटे जाएंगे। इस सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने का काम पूरा हो गया है।


ऐसे लगा सकते हैं नई नंबर प्लेट
वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सादे कागज पर आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें वाहन का चैसिस नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल लिखना होगा।

साथ ही इंश्योरेंस की कॉपी और आरसी की कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed