{"_id":"5821f3cb4f1c1b342fb38746","slug":"rla-scam-delhi-resident-deepak-bansal-surrendered-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएलए घोटाला: दिल्ली निवासी दीपक बंसल ने किया सरेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएलए घोटाला: दिल्ली निवासी दीपक बंसल ने किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 08 Nov 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
RLA Chandigarh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) से फर्जी कागजात के आधार पर लग्जरी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन मामले में आरोपी दिल्ली निवासी दीपक बंसल ने मंगलवार को जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के साथ ही अदालत ने उसे 25 हजार रुपये के बेल बांड पर जमानत दे दी। साथ ही बिजनेसमैन को विजिलेंस जांच ज्वाइन करने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि इससे पहले 28 अक्तूबर को जम्मू निवासी बिजनेसमैन कार मालिक संजय अरोड़ा ने अदालत में सरेंडर किया था। अदालत ने उसे भी जमानत दे दी थी। इससे पहले दोनों कार मालिकों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 30 सितंबर को अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी थी। करीब महीना भर इस पर सुनवाई टलने के बाद 28 अक्तूबर को जम्मू निवासी आरोपी संजय अरोड़ा के सरेंडर के बाद मंगलवार को दिल्ली निवासी आरोपी ने भी सरेंडर कर दिया। इस पर अदालत से उसे जमानत मिल गई।
वहीं पिछली सुनवाई पर यूटी विजिलेंस ने आरएलए कर्मचारी विनोद कुमार के खिलाफ सप्लीमेंट्री चालान पेश किया था। विनोद के सरकारी कर्मचारी होने पर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा में आरोप लगाने पर मामला भ्रष्टाचार से जुड़ गया था। इसलिए अन्य आरोपियों के खिलाफ भी भ्रष्टाचार की धारा को जोड़ा गया था। मामले की अगली सुनवाई पर आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो सकते हैं। इसके साथ ही केस का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
ये है मामला
विजिलेंस विभाग को 10 जून को शिकायत मिली थी कि आरएलए में कुछ गाड़ियों की आरसी फर्जी कागजातों के आधार पर बनवाई गई है। इसके बाद विजिलेंस के अधिकारियों ने पिछले महीने आरएलए से चार गाड़ियों की फाइलें जब्त की थीं। इनकी जांच करने के बाद विजिलेंस ने तीन गाड़ियां दिल्ली और पानीपत से जब्त की थीं। हालांकि इन कार मालिकों की गिरफ्तारियां अभी तक नहीं हुई हैं। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियों के इनवायस में छेड़छाड़ कर गाड़ियों की कीमत कम कर दिखाई थी ताकि रजिस्ट्रेशन के वक्त टैक्स में कमी हो सके।