{"_id":"5d4aa24d8ebc3e6ce8642cf4","slug":"rla-chandigarh-removed-rule-of-charges-on-dealer-point-to-make-driving-licence","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले यह नया नियम जरूर जान लें, बड़े फायदे में रहेंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले यह नया नियम जरूर जान लें, बड़े फायदे में रहेंगे आप
Wed, 07 Aug 2019 03:35 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 07 Aug 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर एक नया नियम लागू कर दिया गया है। इससे डीलर प्वाइंट पर लोगों को काफी फायदा होगा। डीलर प्वाइंट पर वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए सिक्योरिटी मनी 5 लाख से घटाकर एक लाख करने के बाद अब कोई सर्विस चार्ज नहीं देना होगा। डीलरों ने ऑफिस खर्च के नाम पर रजिस्ट्रेशन के साथ 50 से 100 रुपये अतिरिक्त सर्विस चार्ज की मांग की थी, लेकिन सिक्योरिटी मनी कम होने के बाद प्रशासन ने डीलरों की इस मांग को नकार दिया।
पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर सिटी में बीते दो साल से डीलर्स प्वाइंट पर आरसी और नंबर प्लेट देने की कवायद चल रही थी, लेकिन सिक्योरिटी मनी पांच लाख होने के चलते डीलरों ने यह सुविधा अपने यहां शुरू करने से हाथ खड़े कर दिए थे। डीलरों ने चंडीगढ़ में सिक्योरिटी मनी पंजाब की तरह ही एक लाख करने की प्रशासन से मांग की थी। लंबी बहस के बाद आखिरकार प्रशासन ने यह मांग मान ली। इस संदर्भ में आरएलए विराट सिंह ने बताया कि तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस माह के आखिर तक यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
भागदौड़ करने से मिलेगी राहत
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने नए साल में शहरवासियों को डीलर प्वाइंट पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा देने की बात कही थी। अब नई व्यवस्था के तहत शहरवासियों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए आरएलए ऑफिस की दौड़भाग नहीं करनी पड़ेगी।