फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rita Miss and Vishal became Mr. Chandigarh

रीटा मिस और विशाल बने मिस्टर चंडीगढ़

Sun, 23 Feb 2020 09:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Rita Miss and Vishal became Mr. Chandigarh
चंडीगढ़। बॉडी बिल्डिर खिलाड़ियाें ने 8वीं मिस्टर चंडीगढ़, मिस चंडीगढ़ फिजिक चैंपियनशिप में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए मेडल और ट्राफियां जीतीं। चैंपियनशिप चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से सेक्टर 32 के एसडी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट उपकार सिंह के अनुसार इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत से लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रीटा देवी को मिस चंडीगढ़ और विशाल परमार को मिस्टर चंडीगढ़ के खिताब से नवाजा गया। वहीं पंकज रावत को मेन्स बेस्ट फिजिक-2020 के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेने वालों को सम्मानित किया गया। मिस चंडीगढ़ इवेंट में रीटा देवी पहले, कुलविंदर कौर दूसरे और आकांक्षा तीसरे नंबर पर रही। वहीं मेन्स फिजीक-2020 प्रतियोगिता में पंकज रावत पहले, देवाशीष दूसरे और जश्नप्रीत तीसरे नंबर पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की बॉडी शेप, बॉडी मूव और स्किल को जज करने के लिए विशेष ज्यूरी बनाई गई थी। इसमें सिद्धान्त भारद्वाज, सूरजभान, उपकार सिंह, कुलविंदर सिंह, अरविंद, प्रदीप, विक्रम शामिल रहे। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सूरजभान और प्रेस सेक्रेटरी सिद्धान्त भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी में 55 किलो, 60 किलो 65 किलो, 70 किलो, 75 किलो, 80 किलो, 85 किलो और इससे अधिक भार वर्ग में बॉडी बिल्डिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
55 किलो भार वर्ग में मणिपाल विजेता
प्रतियोगिता में 55 किलो भार वर्ग में मणिपाल सिंह पहले, गुलशन दूसरे और हरीश सिंह तीसरे नंबर पर रहे। 60 किलो भार वर्ग में अंकुश कुमार प्रथम, साहिल कल्याण द्वितीय और अनिल कुमार तृतीय रहे। 70 किलो भार वर्ग में सुशील कुमार पहले, सचिन मंगत राम दूसरे और सचिन प्रमोद कुमार तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed