फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Risk of diseases increased after floods in Haryana

Haryana News: बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ा, बुखार के 1312 व पेट दर्द के 202 मामले

Sun, 16 Jul 2023 12:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Jul 2023 12:20 PM IST
सार

सिविल सर्जनों को जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि (ओआरएस), आईवी फ्लूड व सिरिंज, जिंक टेबलेट, क्लोरीन टेबलेट और एंटीबायोटिक अस्पताल में जरूर हों।

विज्ञापन
Risk of diseases increased after floods in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। मौजूदा स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी व अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि ये एक आपातकालीन स्थिति है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के साथ सामंजस्य बैठाकर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। इसके अलावा नॉन क्लीनिकल स्टाफ 24 घंटे तैनात रहेगा।

विज्ञापन


लेबर रूम, इमरजेंसी, एसएनसीयू और ओपीडी एरिया को लेकर भी तमाम जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने का भी निर्देश जारी किया गया है। सिविल सर्जनों को जरूरी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही कहा गया है कि (ओआरएस), आईवी फ्लूड व सिरिंज, जिंक टेबलेट, क्लोरीन टेबलेट और एंटीबायोटिक अस्पताल में जरूर हों।
विज्ञापन


इस सीजन में स्नैक बाइट के भी केस बढ़ते हैं। ऐसे में हर अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता जरूर हो। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा, चिकित्सा शिविरों का आयोजन, दवाओं का वितरण, घर-घर का दौरा, ओआरएस पैकेट का वितरण, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और घायलों के लिए रेफरल परिवहन सेवा, क्लोरीन टेबलेट का वितरण, फॉगिंग, मच्छरों के प्रजनन की जांच करना और पीने के पानी की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जल परीक्षण संबंधित गतिविधियां जारी हैं। चिकित्सा टीमों ने शनिवार को 416 गांवों व शहरी क्षेत्र के 32 वार्ड का दौरा किया। अब तक 703 शिविर लगाए जा चुके हैं। इनमें अब तक 12680 मरीजों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

                किसके कितने केस

बुखार 1312
पेट दर्द 202
दस्त            27
स्नैक बाइट 16
आई फ्लू 53
त्वचा रोग 1247
अन्य रोग 4857








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed