फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   rio olympic, haryana players in rio olympic, haryana sports minister anil vij, sports, haryana

रियो ओलंपिक में धूम मचाने को तैयार हरियाणा के 21 होनहार

Sat, 16 Jul 2016 10:10 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Jul 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
rio olympic, haryana players in rio olympic, haryana sports minister anil vij, sports, haryana
रियो ओलंपिक - फोटो : Reuters
हरियाणा के होनहार एक बार फिर रियो ओलंपिक में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। राज्य सरकार ने 21 खिलाड़ियों की फौज तैयार कर दी है। प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर की सरकार के बनने के बाद 21 खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक के दरवाजे तक पहुंचना बड़ी उपलब्धि है। सरकार ने ईनाम की राशि में भी एक करोड़ की रकम का इजाफा किया है। पूर्व हुड्डा सरकार में भी 18 खिलाड़ी ओलंपिक के दरवाजे तक पहुंचे थे। इसकी अपेक्षा इस बार खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन


सरकार इन खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए रवाना करने से पहले एक भव्य समारोह का आयोजन करने जा रही है, जिसमें खिलाड़ियों को 15-15 लाख की रकम दिए जाने पर विचार चल रहा है। इनमें 11 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा भिवानी जिले के चार खिलाड़ी हैं। बीते बीजिंग ओलंपिक में हरियाणा के 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें कई मेडल प्रदेश के हाथ लगे थे। हुड्डा सरकार की खेल नीति को बदल कर भाजपा ने नई खेल नीति बनाई है।
विज्ञापन


ये दिखाएंगे दम
महेंद्रगढ़ के एथलीट संदीप
भिवानी के एथलीट इंद्रजीत सिंह
भिवानी की  धावक निर्मला श्योराण
रोहतक के धर्मवीर एथलेटिक्स 200 मीटर
सोनीपत की सीमा आंतिल डिस्कस थ्रो
कैथल के मनोज कुमार बाक्सिंग
भिवानी के विकास कृष्ण यादव बाक्सिंग
सिरसा की सविता पूनिया (हाकी)
हिसार से पूनम मलिक (हाकी)
कुरुक्षेत्र से रानी रामपाल (हाकी)
कुरुक्षेत्र की नवजोत कौर (हाकी)
यमुनानगर की दीपिका ठाकुर (हाकी)
सिरसा के सरदारा सिंह (हाकी)
करनाल के सुरेंद्र कुमार (हाकी)
सोनीपत के योगेश्वर दत्त फ्री स्टाइल कुश्ती
झज्जर के रविंद्र खत्री कुश्ती
जींद के हरदीप सिंह कुश्ती
भिवानी की विनेश फौगाट कुश्ती
भिवानी की कविता कुमारी कुश्ती
रोहतक की साक्षी मलिक कुश्ती

यह गौरव की बात है कि इस बार ओलंपिक में 21 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। सम्मान समारोह की तिथि भी जल्द घोषित होगी।
-अनिल विज, खेल मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed