फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ribhav Saroha and Divya Malik reached the semi-finals

Chandigarh News: रिभव सरोहा और दिव्य मलिक सेमीफाइनल में पहुंचे

Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ribhav Saroha and Divya Malik reached the semi-finals
चंडीगढ़। सेक्टर-10 सीएलटीए में चल रही अंडर-16 नेशनल सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियों के एकल वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। वीरवार को लड़कों के एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त रिभव सरोहा (चंडीगढ़) और दूसरी वरीयता प्राप्त दिव्य मलिक (हरियाणा) ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

रिभव ने मप्र के संग्राम भदूरी को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से हराया। पहले सेट में रिभव ने 6-3 से बढ़त बनाई। दूसरे सेट में और धारदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी को 6-0 से मात दी। दूसरे वरीय दिव्य मलिक ने कर्नाटक के पुनीत को 6-4, 6-2 से हराया। इनके अलावा हर्ष मरवाहा (हरियाणा) और जी मंछंदा (दिल्ली) भी सेमीफाइनल में पहुंचे।
विज्ञापन

लड़कियों के एकल वर्ग में 13वीं वरीयता प्राप्त प्रार्थना खेड़कर (महाराष्ट्र) ने उलटफेर करते हुए 9 वीं वरीयताप्राप्त एशिता श्रियाला (आंध्र प्रदेश) को 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, हरियाणा की सरेना गहलोत ने पंजाब की प्रियांशी कटियाल को 6-3, 6-4 से हराया। पूर्वी पटवा (उत्तराखंड) और खुशी कादियान (हरियाणा) भी अंतिम-चार में जगह बनाने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed