{"_id":"3388d8089e5a2b21e546dc531a77def4","slug":"reward-of-one-lakh-to-cut-the-head-of-swami-agniwesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्वामी अग्निवेश का सिर कलम करने पर 5 लाख इनाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'स्वामी अग्निवेश का सिर कलम करने पर 5 लाख इनाम'
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 10 Jul 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश का सिर कलम करने पर 5 लाख और अपमानित करने पर एक लाख का इनाम घोषित करने पर केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
जींद थाना पुलिस ने हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू और उपप्रधान धर्मपाल सिवाच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हिंदू महासभा के दोनों पदाधिकारियों ने लगभग अढ़ाई माह पहले पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा की थी।
बंधुआ मुक्ति मोर्चा रामलीला ग्राउंड नई दिल्ली के महामंत्री प्रो. शोताज सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 23 अप्रैल को हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू और उपप्रधान धर्मपाल सिवाच ने जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट में पत्रकार वार्ता के दौरान स्वामी अग्निवेश का सिर कलम करने पर पांच लाख और अपमानित करने पर एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
इससे लोगों को भड़काने का प्रयास किया है और स्वामी अग्निवेश को धमकी दी गई है। ज्ञात रहे कि हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने स्वामी अग्निवेश पर आतंकवादियों से तालमेल होने का आरोप भी लगाया था और यह बात कहकर इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने प्रो. शोताज सिंह की शिकायत पर हिंदू महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू तथा वरिष्ठ उपप्रधान धर्मपाल सिवाच के खिलाफ धारा 115 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।