{"_id":"56c39b7c68aa64667e8bc9f46ccaca03","slug":"reward-of-10-lakh-for-telling-names-of-pnb-bank-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक चोरों का सुराग दो, 10 लाख जीतो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक चोरों का सुराग दो, 10 लाख जीतो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Oct 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
गोहाना में सुरंग बनाकर बैंक के 89 लॉकर तोड़कर आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने लोगों से मदद मांगी है। पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
डीजीपी एसएन वशिष्ठ ने अपराधियों का सुराग बताने वाले को 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। रविवार रात गोहाना कस्बे के पुराने बस स्टैंड के पास पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में चोर करीब 125 फुट लंबी सुरंग बनाकर घुसे और वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोहाना में चोरी के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। चोरों का सुराग देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चोरी की घटना को सुलझाने के लिए सूचना डीएसपी गोहाना के मोबाइल 8053882304, एसआईटी गोहाना के मोबाइल 8053882351, स्पेशल स्टाफ सोनीपत के मोबाइल 8053882399, सीआईए के मोबाइल 8053882310, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नंबर 0130-2222903, 2222906, 2222907 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।