फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Revised Estimate: Administration has demanded 14% increase in budget, if more money is received then the financial crisis of the corporation will be resolved

रिवाइज्ड एस्टीमेट : प्रशासन ने रखी 14 फीसदी बजट बढ़ाने की मांग, ज्यादा पैसे मिले तो निगम का आर्थिक संकट होगा दूर

Sat, 30 Nov 2024 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Revised Estimate: Administration has demanded 14% increase in budget, if more money is received then the financial crisis of the corporation will be resolved
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने केंद्र सरकार को रिवाइज्ड एस्टीमेट (आरई) भेज दिया है। प्रशासन ने वर्ष 2024-25 के बजट को करीब 14 फीसदी बढ़ाने की मांग रखी है। कारण टीए-डीए और एचआरए में बढ़ोतरी है। इसके अलावा कुछ विकास कार्यों के लिए भी रुपयों की मांग की गई है। करीब 911 करोड़ रुपये आरई में मांगे गए हैं। अगर केंद्र इसमें कोई कटौती नहीं करता है और ज्यादा पैसे देता है तो प्रशासन नगर निगम को अतिरिक्त ग्रांट भी दे सकता है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ को कैपिटल और रेवेन्यू हेड के तहत 2024-25 के लिए कुल 6513.62 करोड़ रुपये मिले थे। अब रिवाइज्ड एस्टीमेट में 911 करोड़ रुपये की मांग के साथ वार्षिक बजट को 7424.62 करोड़ करने की मांग की गई है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि टीए-डीए और एचआरए में बढ़ोतरी की वजह से आधे पैसे तो इसी में चले जाएंगे। हालांकि कुछ पैसे विकास कार्यों के लिए मांगे गए हैं। अब दिसंबर के मध्य या अंत तक प्रशासन को पता चलेगा कि केंद्र से उन्हें कितने रुपये मिले हैं। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आरई में नगर निगम के लिए अलग से पैसे नहीं मांगे जाते हैं लेकिन अगर केंद्र कटौती नहीं करता है या ज्यादा पैसे देता है तो निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त ग्रांट देने पर प्रशासन विचार कर सकता है। हालांकि अमूमन देखा गया है कि केंद्र चंडीगढ़ के मांगे गए आरई में कटौती करता है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्रशासन ने आरई में करीब 1219 करोड़ मांगे थे, लेकिन केंद्र ने 628 करोड़ ही दिए थे। वहीं 2022-23 में प्रशासन ने 1047 करोड़ मांगे थे लेकिन केंद्र ने 650 करोड़ रुपये ही मंजूर किए थे। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में से भी 244 करोड़ रुपये और वर्ष 2020-21 के आरई में केंद्र सरकार ने 493.19 करोड़ रुपये का कट लगा दिया था।
विज्ञापन


पिछले 5 वर्षों में रेवेन्यू और कैपिटल हेड
वर्ष - रेवेन्यू हेड - कैपिटल हेड
2024-25 - 5858.62 - 655
2023-24 - 5365.07 - 722.03
2022-23 - 4843.46 - 539.33
2021-22 - 4567.67 - 618.45
2020-21 - 4643.96 - 494.14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed