{"_id":"63b47f332bde5f559a28fdf1","slug":"review-meeting-for-the-restoration-of-1691-posts-canceled-during-the-korana-period-chandigarh-news-pkl4732922101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कोराना काल में रद्द 1691 पदों की बहाली के लिए समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कोराना काल में रद्द 1691 पदों की बहाली के लिए समीक्षा बैठक
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने करीब चार महीने पहले विभिन्न विभागों को आदेश दिए थे कि वह केंद्रीय गृह मंत्रालय को उन पदों का प्रस्ताव भेजें जो पिछले कुछ सालों में रद्द हो गए हैं ताकि उन्हें फिर से बहाल किया जा सके। कई विभागों ने अब तक प्रस्ताव नहीं भेजा है। मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने इस मुद्दे पर समीक्षा बैठक की।
बैठक में सलाहकार धर्मपाल को बताया कि अब तक किन-किन विभागों ने पद बहाली के लिए मंत्रालय को प्रस्ताव भेजे हैं। जिन विभागों ने प्रस्ताव नहीं भेजे हैं उनसे धर्मपाल ने कारण पूछा और जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा। बता दें कि यूटी प्रशासन ने कोरोना काल में भर्तियां नहीं कीं, जिसकी वजह से विभिन्न विभागों के 1691 पद रद्द हो गए थे। इसके बाद बाकी कर्मचारियों को अतिरिक्त चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। इस वजह से प्रशासन का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव के साथ धर्मपाल की बीते वर्ष 8 अगस्त को हुई बैठक में यह मुद्दा उठा। इसमें विस्तृत प्रस्ताव भेजने की बात हुई। इसके कुछ दिनों बाद कार्मिक विभाग की तरफ से सभी विभागों के प्रमुख को एक पत्र लिखा गया। कहा कि जो भी पद दो साल में भर्ती नहीं होने की वजह से रद्द हुए हैं, उनकी विस्तृत जानकारी केंद्र को भेजी जाए लेकिन अब तक कई विभागों ने प्रस्ताव नहीं भेजा है इसलिए धर्मपाल ने समीक्षा बैठक की। बता दें कि जिन विभागों में 1691 पद रद्द हुए हैं, उनमें से मुख्य तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और पुलिस विभाग है।