{"_id":"670ede9743389076e2004552","slug":"retired-teacher-dies-due-to-burning-in-fire-chandigarh-news-c-16-pkl1043-540652-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रिटायर्ड शिक्षिका की आग में झुलसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रिटायर्ड शिक्षिका की आग में झुलसने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-45 निवासी रिटायर्ड महिला टीचर मंगलवार तड़के अपने घर ही रसोई में आग लगने से झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें जीएमसीएच-32 में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान 60 वर्षीय विजय के रूप में हुई है। घर में आग लगने का कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड शिक्षिका अपने पति व अन्य के साथ सेक्टर-45 स्थित रहती थी। महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तौर से परेशान चल रही थी जिसके चलते उसका सेक्टर-32 जीएमसीएच और पीजीआई में इलाज भी चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे महिला अपनी रसोई में गई और वहीं आग में झुलस गई। हालांकि, आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। आग में झुलसने के चलते महिला की चीखें भी निकली और घर में धुआं होने के कारण उनके पति व अन्य परिजन जग गए। उन्होंने आग में झुलसती महिला को बचाने का प्रयास किया और वह उसे तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना भी किया। हालांकि, पुलिस इस मामले में मृतक महिला के परिजनों से पूछताछ कर रही है।