{"_id":"5ed118058ebc3e907713d761","slug":"retired-railway-employee-found-dead-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: सुबह चाय देने पहुंचा नौकर तो निर्माणाधीन कोठी में मृत मिला रिटायर्ड रेलवे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: सुबह चाय देने पहुंचा नौकर तो निर्माणाधीन कोठी में मृत मिला रिटायर्ड रेलवे कर्मी
Fri, 29 May 2020 07:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 May 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैबोवाल के बल्लोकी रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू की निर्माणाधीन कोठी में शुक्रवार की सुबह रेलवे से रिटायर्ड कर्मचारी मृत पाया गया। मृतक की पहचान संत विहार में रहने वाले मोहन सिंह (60) के रूप में हुई है। उनके घर रखा नौकर शुक्रवार की सुबह चाय देने के लिए आया तो उसे मृत देखा। सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मोहन सिंह रेलवे में बतौर सिग्नल मैन भर्ती थे। वह कुछ समय पहले ही रिटायर्ड हुआ है। उनकी ग्रीन एवेन्यू इलाके में नई कोठी काफी समय से तैयार हो रही है। वह खुद कोठी तैयार करवा रहे थे और अक्सर कोठी में ही रहते थे। अक्सर देर रात को भी वह वहीं रुक जाते थे।
विज्ञापन
गुरुवार की रात को उनके घर से नौकर खाना खिलाकर बर्तन लेकर चला गया। सुबह वह रोजाना की तरह चाय देने के लिए आया तो मोहन सिंह मृत पड़े थे। नौकर ने बार-बार उठाया तो वह नहीं उठे। इस पर उसने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नरेंद्र सिंह ने बताया कि आशंका है कि मोहन सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन