फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired manager will go to court against CITCO's decision

सिटको के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे सेवानिवृत्त मैनेजर

Sat, 06 Jun 2020 08:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Retired manager will go to court against CITCO's decision
चंडीगढ़। फिक्सड डिपॉजिट रिसिप्ट (एफडीआर) मामले में रिकवरी के आदेश को सिटको के सेवानिवृत्त मैनेजर ने कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। पूर्व मैनेजर रजनीश दीवान पर सिटको के 7.25 करोड़ रुपये के एफडीआर में लाखों की ठगी का आरोप है। जांच में दोषी पाए जाने पर दीवान के पर्सनल फंड से 8.70 लाख रुपये रिकवरी के ऑर्डर सिटको ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सिटको के होटल माउंट व्यू के पूर्व मैनेजर रजनीश दीवान ने वर्ष 2017 में सिटको के 7.25 करोड़ रुपये बैंक में एफडीआर के तौर पर जमा कराए थे। आरोप है कि बैंक एफडीआर पर 6.70 प्रतिशत की ब्याज देने को तैयार थे लेकिन दीवान ने 5.50 प्रतिशत सालाना ब्याज देने वाली बैंक में यह राशि एक साल के लिए जमा करा दी। गोपनीय जांच में यह बात सामने आई। ब्याज दर में आए अंतर से सिटको को एक साल में 8.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसकी भरपाई अब रिकवरी के तौर पर पूर्व मैनेजर के पर्सनल फंड से की जाएगी।
विज्ञापन

तीन साल में पूरी हुई जांच
लाखों के इस घोटाले की जांच वर्ष 2017 में शुरू हुई थी, जो तीन साल के बाद 2020 में पूरी हुई। आपको बता दें कि पूर्व मैनेजर रजनीश दीवान सिटको से 2020 के मार्च में ही सेवानिवृत्त हुए हैं। इस मामले में सिटको ने रिकवरी के साथ ही दो इंक्रीमेंट पर भी रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यह सिटको की एकतरफा कार्रवाई है। जांच में कहीं भी मुझे शामिल नहीं किया गया, जो सरासर गलत है। मैं सिटको प्रबंधन के इस फैसले को न्यायालय में चुनौती दूंगा।
-रजनीश दीवान, पूर्व मैनेजर, सिटको
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed