फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired colonel arrested from Charkhi Dadri with bribe of 22 lakhs Chandigarh CBI raids

Chandigarh: चरखी दादरी से रिटायर्ड कर्नल 22 लाख की रिश्वत समेत गिरफ्तार, चंडीगढ़ सीबीआई ने की रेड

Thu, 24 Apr 2025 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:40 AM IST
सार

निजी अस्पताल के संचालक ने शिकायत कर रिटायर्ड कर्नल पर आरोप लगाए कि उसने अस्पताल को ईसीएचएस (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पैनल में जोड़े रखने के लिए रिश्वत मांगी थी। 

विज्ञापन
Retired colonel arrested from Charkhi Dadri with bribe of 22 lakhs Chandigarh CBI raids
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चंडीगढ़ सीबीआई की टीम ने हरियाणा के चरखी दादरी में बीती देर रात रेड की और सेना से रिटायर्ड कर्नल को 22 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट-7 व 120-बी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी कर्नल से अभी बाढ़डा थाने में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में निजी अस्पताल के संचालक ने शिकायत कर रिटायर्ड कर्नल पर आरोप लगाए कि उसने अस्पताल को ईसीएचएस (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) पैनल में जोड़े रखने के लिए रिश्वत मांगी थी। 

चरखी दादरी के गांव चंदवास निवासी रिटायर्ड कर्नल राजस्थान के राजगढ़ में निजी अस्पताल को पैनल में बनाए रखने के लिए रिश्वत मांग कर रहा था। अस्पताल संचालक ने पैसे देने से मना किया तो रिटायर्ड कर्नल ने उसके अस्पताल को पैनल से निकाल देने की धमकी दी। 
विज्ञापन


इसके चलते संचालक ने रिश्वत को लेकर सीबीआई में शिकायत कर दी। सीबीआई ने कर्नल को रंगे हाथ पकड़ने के लिए टीम गठित की और बुधवार की देररात को रिश्वत के पैसे लेते गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed