{"_id":"1f63e0543094627c399e598117eb4eb8","slug":"result-announce-many-class-at-punjab-univercity-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में कई कक्षाओं का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में कई कक्षाओं का रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Thu, 16 Apr 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी ने बुधवार को विभिन्न कक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने मास्टर इन पब्लिक हेल्थ प्रथम सेमेस्टर, एमए पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन प्रथम सेमेस्टर, एमए म्युजिक (इंस्ट्रूमेंट्स) प्रथम और तीसरे सेमेस्टर, एमए म्युजिक (वोकेल) तीसरे सेमेस्टर, एमए फिलॉस्फी तीसरे सेमेस्टर, एमएससी बायोइंफोरमेटिक्स तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन की ओर से बीकॉम प्रथम सेमेस्टर, बीएससी फैशन एंड लाइफ स्टाइल तीसरे सेमेस्टर, बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग केमिकल पांचवें सेमेस्टर और पीजी डिप्लोमा इन साइबर क्राइम प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट्स पीयू की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
