चाइनीज पटाखों की बिक्री पर रोक, बेचने पर भुगतना होगा अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने शहर में चाइनीज पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इसकी बिक्री रोकने और सेफ्टी स्टैंडर्ड की अनुपालना के लिए बाकायदा बुधवार को एडीसी अमित तलवार ने एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में 27 अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है।
हालांकि क्रैकर्स डीलर एसोसिएशन पहले ही चाइनीज पटाखे नहीं बेचने की घोषणा कर चुकी है। लाइसेंसधारी विक्रेताओं को तीन दिन 27 से 30 अक्तूबर तक पटाखे बेचने की अनुमति प्रशासन ने दी है।
ये टीमें शहर के बाजारों में जाकर रूटीन चेकिंग करेंगी। चाइनीज पटाखे बेचने और सेफ्टी स्टैंडर्स न अपनाए जाने पर दुकानदारों के चालान होंगे। साथ ही लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।
सेफ्टी स्टैंडर्ड की अनुपालना के लिए एडीसी ने गठित
शहर के तीनों एसडीएम के नेतृत्व में 3 अलग-अलग स्पेशल टीम गठित की गई है, जिसमें एरिया डीएसपी भी शामिल हैं। एसडीएम सेंट्रल कृति गर्ग और डीएसपी रामगोपाल के नेतृत्व में तहसीलदार इंदरपाल सिंह व फायर अफसर एमएल शर्मा के अलावा 7 लोगों की पहली टीम बनाई गई है।
जो सेंट्रल डीविजन के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों में रूटीन चेकिंग करेगी। दूसरी टीम एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव के नेतृत्व में गठित की गई है, जिसमें एरिया डीएसपी सतीश कुमार भी शामिल हैं।
इसके अलावा तहसीलदार दिलबाग सिंह और फायर अफसर एसके गोसाईं के नेतृत्व में 7 अन्य लोगों की टीम बनाई गई है। इसी तरह एसडीएम कृति गर्ग को ही साउथ का भी जिम्मा सौंपा गया है।
डीएसपी साउथ दीपक यादव के नेतृत्व में तहसीलदार अमरिंद्र सिंह और फायर अफसर परमजीत सिंह के अलावा 7 अन्य लोग टीम में शामिल हैं। जो साउथ डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों में रूटीन चेकिंग करेंगे।