फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Restrictions can be increased in NCR districts of Haryana due to rise of covid 19

हरियाणा में कोरोना: एनसीआर के जिलों में फिर लगाई जा सकती हैं पाबंदियां, सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Sun, 17 Apr 2022 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Apr 2022 08:28 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना की संक्रमण दर तेजी से बढ़ने लगी है। मात्र 15 दिन में ही यह दर 0.40 से बढ़कर 3.50 प्रतिशत को पार कर चुकी है। मार्च में कोरोना के नए केसों का आंकड़ा 50 से नीचे चलता रहा था लेकिन अब यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन
Restrictions can be increased in NCR districts of Haryana due to rise of covid 19
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से राज्य सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के गुरुग्राम और फरीदाबाद में बढ़ रहे केसों के कारणों की समीक्षा शुरू कर दी है। बढ़ रहे केसों की संख्या के कारणों की पूरी रिपोर्ट विभाग के अधिकारी सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सौंपेंगे। इसके बाद ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि एनसीआर के जिलों में फिर से पाबंदियां लगाईं जा सकती हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में बढ़ते मामलों का कारण तलाशने के लिए विभाग के आला अधिकारी फील्ड में उतरे हुए हैं। खुद स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) राजीव अरोड़ा ने गुरुग्राम का मुआयना किया और वहां अधिकारियों के साथ मंथन किया है। 
विज्ञापन


एसीएस समेत अन्य अधिकारी केसों को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। प्रारंभिक समीक्षा में सामने आया है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में विदेश से लोगों का आना-जाना अधिक है, इसलिए यहां पर नए मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग अन्य कारणों की पूरी रिपोर्ट सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी जानी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर एनसीआर के जिलों के लिए एक्शन प्लान तैयार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि तीनों लहरों की शुरुआत गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों से ही हुई है। हर बार इन्हीं जिलों के माध्यम से अन्य जिलों में कोरोना के केस बढ़े हैं। फिलहाल सरकार ने कोरोना को लेकर लगाई गई तमाम पाबंदियां हटा ली हैं। मास्क तक नहीं लगाने की छूट दी चुकी है। 

तेजी से बढ़ रही संक्रमण दर
हरियाणा में कोरोना की संक्रमण दर तेजी से बढ़ने लगी है। मात्र 15 दिन में ही यह दर 0.40 से बढ़कर 3.50 प्रतिशत को पार कर चुकी है। मार्च में कोरोना के नए केसों का आंकड़ा 50 से नीचे चलता रहा था लेकिन अब यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब रोजाना 200 से अधिक नए केस आने लगे हैं। एक्टिव केस भी 800 के पार पहुंच चुके हैं। अभी रोजाना 8 हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अगर सैंपलों की संख्या बढ़ाई गई तो और अधिक मामले सामने आ सकते हैं। 

कोरोना के 191 नए केस
हरियाणा में रविवार को कोरोना के 191 नए मरीज मिले हैं। सबसे अधिक गुरुग्राम में 157 और फरीदाबाद में 32 मामले मिले हैं। सोनीपत और यमुनानगर में 1-1 मरीज मिला है, जबकि शेष 18 जिलों में एक भी मामला सामने नहीं आया है। अब कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 888 पहुंच गई है। इनमें से 877 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। रविवार को संक्रमण दर 2.63 प्रतिशत रही, जबकि रिकवरी दर 98.63 प्रतिशत रही।

 

केवल एनसीआर के जिलों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। गुरुग्राम, फरीदाबाद के अलावा अन्य जिलों में केस नहीं आ रहे हैं। हम इसका कारण तलाश रहे हैं, उसी आधार पर आगामी निर्णय लिया जाएगा। अधिकारियों की टीम इस पर काम कर रही है। - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed