फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Resident doctors spread their magic on the ramp, won hearts with their band performance

Chandigarh News: रेजिडेंट डॉक्टरों ने रैंप पर बिखेरा जलवा, बैंड परफॉर्मेंस से जीता दिल

Sat, 23 Dec 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors spread their magic on the ramp, won hearts with their band performance
चंडीगढ़। पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टर फेस्ट जेनिथ में तीसरा और अंतिम दिन गीत-संगीत और धमाल भरा रहा। इस दौरान रेजिडेंट डॉक्टरों ने फैशन शो में जहां रैंप पर जलवा बिखेरा, वहीं बैंड परफॉर्मेंस में एक से बढ़कर एक गाने प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र मिस्टर एंड मिस जेनिथ प्रतियोगिता रही। इसमें पीएचडी फेलो सौरभ दास मिस्टर जेनिथ व मोना मिस जेनिथ चुनीं गईं।
विज्ञापन

अभिनेत्री और मॉडल मिस दिलजोत कौर फैशन शो के निर्णायक के रूप में मौजूद रहीं। वहीं सुख फाउंडेशन के संस्थापक अमित ने उनके साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में पीजीआई की बैंड में डॉ. चेतन, अमित और जॉन फ्रैंकलिन ने दिल दिया गल्ला, सतरंग समेत कई पंजाबी गानों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। डॉ. अनुराग, डॉ. उदय और डॉ. धनंजय ने डांस की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डॉ. विशाली को सर्वश्रेष्ठ महिला मॉडल व केशव को सर्वश्रेष्ठ पुरुष मॉडल का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed