फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Resident doctors of PGI opened OPD on the road, saw new patients

Chandigarh News: पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सड़क पर चलाई ओपीडी, देखे नए मरीज

Wed, 21 Aug 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors of PGI opened OPD on the road, saw new patients
चंडीगढ़। पीजीआई के भार्गव सभागार के बाहर का नजारा मंगलवार को बदला-बदला नजर आया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने सड़क पर ओपीडी चलाई। खुले मैदान में टेंट के नीचे जमीन पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टर हाथों में अलग-अलग विभागों की तख्तियां लिए खड़े थे। उनके मुंह पर मास्क लगा था। इसके साथ उनके पास खड़े अन्य रेजिडेंट डॉक्टर माइक से अनाउसमेंट कर रहे थे कि यहां मरीज देखे जा रहे हैं, आइए और अपना इलाज कराइए क्योंकि पीजीआई की ओपीडी में नए मरीज नहीं देखे जा रहे हैं। यह सुनकर देखते ही देखते कई मरीज रेलिंग पार कर अंदर पहुंच गए। कोई डॉक्टर को फाइल दिखा रहा था तो कोई एमआरआई और सीटी स्कैन की रिपोर्ट। हड़ताल पर बैठे रेजिडेंट डॉक्टर अपने उपकरण के साथ धरनास्थल पर मुस्तैद दिखे। इस दौरान आंख व कान रोग के मरीजों की भी जांच कर दवाइयां लिखी गईं। रेजिडेंट डॉक्टरों ने 50 से ज्यादा मरीजों को सड़क पर देखकर ही परामर्श दिया। इससे मरीजों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

उधर, पीजीआई में फॉलोअप के 3824 मरीजों का पंंजीकरण हुआ। इमरजेंसी में 242 मरीज देखे गए, जबकि 159 मरीज भर्ती हुए और 70 की सर्जरी हुई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जब तक रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म नहीं होती तब तक नए मरीजों को इलाज देना संभव नहीं है। ऐसे में पीजीआई न आएं। वहीं रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. हरिहरन का कहना है कि न्याय और सुरक्षा की मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। मरीजों के हित को ध्यान में रखकर सड़क पर ओपीडी चलाई गई है। सरकार को भी डॉक्टरों के बारे में सोचना होगा। वे अपने लिए कोई अलग लाभ देने की मांग नहीं कर रहे बल्कि स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा चाहते हैं। बुधवार को रेजिडेंट डॉक्टर सड़क पर ओपीडी चलाने के साथ रक्तदान भी करेंगे। उधर, देर शाम को पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एकत्रित होकर टार्च लाइट में नारी लिखकर घटना की शिकार डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 में 1491 मरीजाें को मिला इलाज
जीएमसीएच-32 में फैकेल्टी ने सिर्फ फॉलोअप मरीजों को देखा। इससे इलाज के लिए दूर-दराज से आए सैकड़ों नए मरीजों को निराश लौटना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार छह नए और 1491 फॉलोअप के मरीजों को देखा गया, जबकि इमरजेंसी में 203 मरीजों का पंजीकरण हुआ। वहीं, 83 मरीज भर्ती किए गए। ओपीडी में इलाज के लिए रोहतक से आई सोनिया ने पंजीकरण न होने पर रोष जताया और कहा कि यह बिल्कुल गलत है। डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहिए। सरकार को यह सोचना चाहिए कि 9 दिन में लाखों मरीजों का इलाज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैंट द ट्रूथ में दिखा रोष
जीएमसीएच 32 में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर रहते हुए पैंट द ट्रूथ अपील के अंतर्गत 80 फीट के सफेद कपड़े पर महिला डॉक्टर की पेंटिंग के साथ लाल रंग से रंगे अपनी हथेली के निशान भरे। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि न्याय मिलने तक विरोध जारी रहेगा लेकिन मरीजों का हित प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इमरजेंसी को बाधित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed