फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   reservation to winner players in govt job in haryana

गुड न्यूजः सरकारी नौकरियों को विजेता खिलाड़ियों को आरक्षण

Wed, 12 Aug 2015 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Aug 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
reservation to winner players in govt job in haryana

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मान से नवाजा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की कि प्रदेश की शान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्तियों में भी आरक्षण दिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को उच्च पदों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 016-17 में प्रदेश की गोल्डेन जुबली के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा में करवाने व भारत केसरी को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने यहां एशियन, पैरा एशियन और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं तथा प्रतिभागियों के सम्मान समारोह के अवसर पर की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भांति भविष्य में प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए लोक सेवा आयोग में भी आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश के 158 प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उन्हें करीब 53 करोड़ 10 लाख 50 हजार रुपये की राशि पुरस्कार के तौर पर वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें साल 2014 में कांग्रेस शासन के दौरान साउथ कोरिया में खेले गये 17 वें एशियन खेलों के 36 पदक विजेता खिलाड़ियों को 40 करोड़ तथा 33 प्रतिभागियों को 1.65 करोड़ की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा पैरा-एशियन खेलों में 8 पदक विजेता खिलाड़ियों को 8.50 करोड़ तथा 11 प्रतिभागियों को 55 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। साल 2013-14 के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 28 पदक विजेता खिलाड़ियों को 90 लाख तथा साल 2014-15 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के 42 प्रतिभागियों को एक करोड़ 50 लाख 50 हजार रुपये की राशि वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2016-17 में प्रदेश की गोल्डन जुबली के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। इससे प्रदेश के प्रमुख खेल ‘कुश्ती’ को बढ़ावा मिलेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा में करवाया जाएगा तथा प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी भारत केसरी को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कबड्डी भी हरियाणा की पहचान है। इसको बढ़ाने के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके विजेता खिलाड़ियों को भी उचित पुरस्कृत दिया जाएगा।

खिलाड़ियों को मिलेगी बीमा सुविधा
खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बीमा की सुविधा देने का प्रावधान किया जाएगा। इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों के लिए पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। सभी खिलाड़ियों का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन के दौरान करीब 55 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों को वितरित की गई है। सभी खिलाड़ियों ने गत कांग्रेस शासन के दौरान अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। हालांकि प्रदेश की पिछली सरकार इन पुरस्कारों की करीब 70 करोड़ की राशि को न तो बांट सकी और न ही इसके लिए बजट की व्यवस्था करके गयी है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 2700 खिलाड़ियों को तीन स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसी कड़ी में इसका दूसरा आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा, जिसमे भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। तीसरा आयोजन छह सितंबर को गुड़गांव में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed