फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   reservation is right of Jats: Birendra

जाटों का हक है आरक्षण : बीरेंद्र

Wed, 05 Feb 2014 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Wed, 05 Feb 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
reservation is right of Jats: Birendra
जाटों को जाति के आधार पर ही आरक्षण मिलना चाहिए। यह उनका हक है, क्योंकि दलितों की तरह जाटों ने भी काफी भेदभाव बर्दास्त किया है।
विज्ञापन


यह कहना था राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीरेंद्र सिंह का। वह सेक्टर-छह स्थित जाट भवन में मंगलवार को आयोजित सर छोटू राम के 133 वें जन्म दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे।

इस दौरान सर छोटू राम जाट भवन पंचकूला में दीनबंधु सर छोटू राम की मूर्तियों का अनावरण भी किया गया और उनकी जीवन गाथा व सिद्धांतों पर आधारित ‘स्मारिका’ व जाट सभा के कार्यक्रमों के ‘वार्षिक कलेंडर’ का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा देश की सुरक्षा, स्वायत्तता एवं अखंडता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

बीरेंद्र सिंह ने सर छोटू राम की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दलितों, गरीबाें, शोषितों के कल्याण में पूरी जिंदगी लगा दी। सर छोटूराम ने ही सबसे पहले किसानों के कर्ज माफ  किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी उनकी नीतियों व बातों पर अमल करने की आवश्यक्ता है।

वहीं, जाट सभा चंडीगढ़/पंचकला के प्रधान रिटायर्ड आईएएस डा. एमएस मलिक ने कहा कि जाटों की उन्नति सर छोटूराम के पद चिह्नों पर चलने से ही संभव है।

जाट कोई जाति नहीं बल्कि खेतीबाड़ी से जुड़ा हुआ एक समुदाय है। देश के लिए कुर्बानियों का 50 प्रतिशत केवल इस समुदाय से हैं, जबकि केंद्रीय प्रशासनिक सेवाओं में इस वर्ग का केवल दो प्रतिशत हिस्सा है।


जाट आरक्षण संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि सर छोटू सदैव नारी सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं। सभी को नारियों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed