फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   researching three years relaxation PU Corona perio research affected

तीन साल से शोध करने वालों को पीयू में आने की मिल सकती है छूट, कोरोना काल से लेकर अब तक पीयू में नहीं आए, शोध हो रही है प्रभावित

Wed, 23 Sep 2020 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
researching three years relaxation PU Corona perio research affected
चंडीगढ़। पीयू में तीन साल से शोध कर रहे विद्यार्थियों को पीयू आने की अनुमति दे सकती है। इसके लिए मंथन चल रहा है। कमेटी की ओर से अंतिम निर्णय के बाद इन्हें बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

पीयू में 500 से अधिक रिसर्च स्कॉलर हैं। इन सभी के शोध कार्य छह माह से प्रभावित चल रहे हैं। कोरोना के कारण इन्हें पीयू में आने की अनुमति नहीं दी गई है। गाइड आदि नहीं मिलने के कारण उनकी दिक्कतें बढ़ रही हैं। इसी को लेकर छात्रों व रिसर्च स्कॉलर ने पीयू प्रशासन को ज्ञापन दिया था। साथ ही शिक्षकों ने भी पीयू पर दबाव बनाया है। सूत्रों का कहना है कि पीयू इसी माह में रिसर्च स्कॉलर को आने की हरी झंडी दे देगी लेकिन पहले चरण में तीन साल से शोध कार्य में जुटे लोगों को बुलाया जाएगा। दूसरे चरण में अन्य रिसर्च स्कॉलर को आने की अनुमति दी जाएगी। पीयू यह इसलिए कर रही है ताकि पीयू में एक साथ भीड़ न जुटे। इसके अलावा मास्टर डिग्री के साथ-साथ शोध में जुटे विद्यार्थियों को भी बुलाने के बारे में पीयू योजना बना रही है। सूत्रों का कहना है कि अक्तूबर से ही शिफ्टवाइज पीयू आने की अनुमति दी जा सकती है। शिक्षकों ने भी पीयू प्रशासन को पत्र लिखे हैं ताकि शोध कार्य शुरू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed