फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Research in PU is disrupted, research scholars need permission to go to departments

पीयू में रिसर्च हो रहे हैं बाधित, रिसर्च स्कॉलर्स को विभागों तक जाने की अनुमति जरूरी

Thu, 30 Apr 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Research in PU is disrupted, research scholars need permission to go to departments
चंडीगढ़। पूरी दुनिया में कोरोना से लेकर कई चीजों पर रिसर्च चल रही है, लेकिन पीयू में रिसर्च वर्क प्रभावित हो रहा है। यहां के रिसर्च स्कॉलर विभागों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, क्योंकि लॉकडाउन में उन्हें आने नहीं दिया जा रहा। यदि पीयू प्रशासन पहल करे और यूटी प्रशासन को चिट्ठी लिखे तो बात बन सकती है। शिक्षकों ने यह मुद्दा उठाया है। साथ ही रिसर्च स्कॉलर्स भी अपने प्रभावित काम को पूरा करने के लिए लालायित हैं।
विज्ञापन

पीयू में नियमित शिक्षकों की संख्या लगभग 700 है। इन शिक्षकों में से कुछ फीसदी शिक्षक ऐसे हैं जो कोरोना से लेकर अन्य बीमारियों के रिसर्च पर बेहतर कार्य कर सकते हैं। इसके लिए रिसर्च स्कॉलर्स आदि की भी मदद लेनी होगी। एक साथ कई दिमाग काम करेंगे तो कुछ हल निकल सकता है। पीएचडी कर रहे कई विद्यार्थियों का कहना है कि उनकी रिसर्च बीमारियों से लेकर कई महत्वपूर्ण चीजों पर है, जिसमें कंटीन्यूटी जरूरी है। यदि उन्हें विभागों में जाने की अनुमति मिल जाए तो शिक्षकों के साथ वह शारीरिक दूरी बनाते हुए अपने कार्य को पूरा कर सकते हैं। एक साथ सभी को अनुमति भले ही न मिले, लेकिन शिफ्ट वाइज काम किया जा सकता है। यदि लॉकडाउन लंबा चला तो इसी बीच से कुछ ऐसे ही रास्ते फिर निकालने होंगे इसलिए रिसर्च वर्क को पहले ही अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed