{"_id":"65aff6aa911c049b6e0dd2b3","slug":"republic-day-haryana-director-general-of-police-reviews-law-and-order-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस: हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस: हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की, ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के आदेश
Tue, 23 Jan 2024 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Jan 2024 10:56 PM IST
सार
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गणतंत्र दिवस पर फ्लाइंग ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
आईपीएस शत्रुजीत कपूर
- फोटो : फाइल
विस्तार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानून व्यवस्था संबंधी तैयारियों को लेकर पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा है कि वह प्रदेश में फ्लाइंग ड्रोन और रिमोट से चलने वाले फ्लाइंग उपकरणों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने एरिया सिक्योरिटी की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि पुलिस अधिकारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आसपास के क्षेत्रों की ड्रोन आदि की सहायता से बारिकी से जांच पड़ताल करते हुए उनकी मॉनिटरिंग करें। इस दौरान आस पास के क्षेत्र में बनी उंची इमारतों पर कड़ी निगरानी रखें।
विज्ञापन
कपूर ने कहा कि 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में वीआईपी ड्यूटी और भाग लेने के लिए आने वाले प्रतिनिधियों के अलावा कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी रात के समय पुलिसकर्मियों की विजिबिलिटी बढ़ाएं ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता तुरंत उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
बैठक में कपूर ने नशा मुक्ति को लेकर प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी नशामुक्ति के लिए गांव व वार्ड को एक यूनिट मानकर एक विस्तृत योजना तैयार करते हुए काम करें। इसके साथ ही यदि गांव अथवा वार्ड में कोई व्यक्ति नशे की लत का शिकार हो गया हो तो उनका उपचार शुरू करवाएं।
उन्होंने खेल गतिविधियों से युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने और पुलिस अधिकारी प्रत्येक जिला में कम से कम 10 हजार युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करें। वीसी में प्रदेश भर के पुलिस के एडीजीपी, आईजी तथा पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।