फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic Day: Governor will hoist the tricolor in Mohali and CM Channi in Jalandhar

गणतंत्र दिवस: मोहाली में राज्यपाल और जालंधर में सीएम चन्नी फहराएंगे तिरंगा, अमृतसर में रंधावा और बठिंडा में सोनी होंगे मुख्यातिथि

Wed, 26 Jan 2022 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 02:15 AM IST
सार

इसमें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जालंधर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अमृतसर में गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी बठिंडा में तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन
Republic Day: Governor will hoist the tricolor in Mohali and CM Channi in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : i stock

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
मोहाली के फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। जालंधर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अमृतसर में गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी बठिंडा में तिरंगा फहराएंगे।


विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह एसबीएस नगर और डिप्टी स्पीकर अजब सिंह भट्टी फाजिल्का जिले में बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल होंगे। सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को भी जिलेवार तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई है। ब्रह्म मोहिंदरा फतेहगढ़ साहिब, मनप्रीत बादल पटियाला, तृप्त राजिंदर बाजवा पठानकोट, अरुणा चौधरी होशियारपुर, सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया तरनतारन, राणा गुरजीत सिंह गुरदासपुर, रजिया सुल्ताना संगरूर, विजय इंदर सिंगला बरनाला, भारत भूषण आशु मोगा, रणदीप नाभा एसएएस नगर (मोहाली), डॉ. राजकुमार वेरका फिरोजपुर, संगत सिंह गिलजियां रोपड़, परगट सिंह कपूरथला, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मानसा से और गुरकीरत कोटली हाल ही में बने मालेरकोटला जिले में तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस के चार अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक
पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य पुलिस के उन अधिकारियों/ कर्मचारियों के नामों का एलान किया है, जिन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) नरेश कुमार और एडीजीपी (इंटेलिजेंस) अमरदीप सिंह राय सहित दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आईपीएस अधिकारी पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर सुखचैन सिंह गिल, डीआईजी स्पेशल टास्क फोर्स संजीव कुमार रामपाल और चार पीपीएस अधिकारी, जिनमें कमांडेंट पीआरटीसी जहांखेला हरप्रीत सिंह मंडेर, एसपी इन्वेस्टिगेशन होशियारपुर रविंदर पाल सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर जालंधर सुभाष चंद्र अरोड़ा और उपाधीक्षक (सुरक्षा) जिला जेल रूपनगर, उन 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। 


शेष अधिकारियों में इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह, इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़, इंस्पेक्टर जगप्रीत सिंह, महिला इंस्पेक्टर बलविंदर कौर, एसआई अरुण कुमार, एएसआई संदीप कुमार, एएसआई गुरमुख सिंह और एएसआई अमरीक चंद शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब वीके भावरा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और पुलिस बल को और अधिक समर्पण एवं लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed