फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic Day: CM Manohar Lal In Jind And Amarinder Singh Will Hoist Flag In Mohali

मोहाली में कैप्टन तो जींद में मनोहर लाल फहराएंगे तिरंगा, अंबाला-गुरदासपुर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Sat, 25 Jan 2020 05:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Jan 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Republic Day: CM Manohar Lal In Jind And Amarinder Singh Will Hoist Flag In Mohali
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंजाब में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम गुरदासपुर में मनाया जाएगा। जहां गवर्नर वीपी सिंह बदनौर तिरंगा फहराएंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री  कैप्टन अमरिन्दर सिंह एसएएस नगर (मोहाली) में झंडा लहराएंगे। प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुताबिक, पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह होशियारपुर, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फरीदकोट में तिरंगा लहराएंगे। 

विज्ञापन


इसी तरह कैबिनेट मंत्रियों में स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा फतेहगढ़ साहिब में, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जालंधर, मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री ओम प्रकाश सोनी संगरूर, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत श्री मुक्तसर साहिब, खेल एवं युवक मामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी रूपनगर, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी फिरोजपुर, जल सप्लाई एवं सेनिटेशन और ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना एसबीएस नगर, आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया अमृतसर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू बठिंडा, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला पटियाला, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा बरनाला और खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु मानसा में तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे।
विज्ञापन


 26 जनवरी को अब तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा पठानकोट में झंडा लहराएंगे। इसके अलावा अरुणा चौधरी लुधियाना में, गुरप्रीत सिंह कांगड़ मोगा में और सुखजिन्दर सिंह रंधावा जालंधर में झंडा लहराएंगे। यह जानकारी पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला में गवर्नर सत्यदेव नारायण फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

हरियाणा का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को अंबाला में आयोजित किया जाएगा। जहां हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी शाम हरियाणा राज भवन, चंडीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता गणतंत्र दिवस पर कुरुक्षेत्र में तथा हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला गणतंत्र दिवस पर करनाल में, गृह मंत्री अनिल विज पंचकूला में, शिक्षा मंत्री कंवरपाल सिरसा में, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा गुरुग्राम में, विद्युत मंत्री रणजीत सिंह फतेहाबाद में, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल फरीदाबाद में, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल भिवानी में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव रेवाडी में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा पानीपत में, पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्य मंत्री अनूप धानक सोनीपत में और खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह चरखी दादरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 

इसके अलावा रोहतक के मंडलायुक्त झज्जर में, फरीदाबाद के मंडलायुक्त नूंह में, गुरुग्राम के मंडलायुक्त रेवाड़ी में, करनाल के मंडलायुक्त कैथल में, महेंद्रगढ़ के उपायुक्त महेन्द्रगढ़ (नारनौल) में, पलवल के उपायुक्त पलवल में, यमुनानगर के उपायुक्त यमुनानगर में और हिसार के उपायुक्त हिसार में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

उपमंडल मुख्यालयों पर संबंधित उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा और तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मंडल, जिला, उप-मंडल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एनसीसी के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed