{"_id":"2a5c884178e81e7e9a80c979e7b33592","slug":"republic-day-celebrations-of-haryana-will-be-in-held-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में होगा हरियाणा का राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में होगा हरियाणा का राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Jan 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा का राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी शाम हरियाणा राज भवन चंडीगढ़ में ‘एट होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुड़गांव में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गणतंत्र दिवस पर पलवल में और हरियाणा विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव झज्जर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा गणतंत्र दिवस पर फरीदाबाद में, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु रोहतक में, कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ जींद में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कैथल में, लोक निर्माण मंत्री नरबीर सिंह रेवाड़ी में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कविता जैन पानीपत में, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार सोनीपत में, सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव महेंद्रगढ़ (नारनौल) में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री घनश्याम सर्राफ सिरसा में, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्ण कुमार हिसार में, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज करनाल में और खान एवं भू-विज्ञान राज्य मंत्री नायब सिंह कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा गणतंत्र दिवस पर यमुनानगर में, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क पंचकूला में, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा अंबाला में और मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
यदि कोई मंत्री समारोह स्थल पर समय पर नहीं पहुंचता तो संबंधित उपायुक्तों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उपमंडल मुख्यालयों पर संबंधित उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा और तहसील मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न हैं) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। मंडल, जिला, उप-मंडल और तहसील मुख्यालयों पर गृह रक्षियों और एनसीसी के साथ मिलकर पुलिस परेड करवाई जाएगी।