फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Republic Day 2024 celebrated in Punjab all update news in hindi

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर पंजाब में शान से लहराया तिरंगा, अटारी बॉर्डर पर हाई दिखा जोश

Fri, 26 Jan 2024 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 04:01 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के डीआईजी संजय गौड़ ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जवानों को बधाई दी और मिठाई बांटी। वहीं मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में तिरंगा फहराया और सलामी ली। तस्वीरों में देखिए जज्बे और जोश की ऊंचाई

विज्ञापन
Republic Day 2024 celebrated in Punjab all update news in hindi
अटारी बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस के मौके पर जवानों का मुंह मीठा करवाते अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर पूरा पंजाब देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा। गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार सुबह ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर सेक्टर हेडक्वार्टर खासा के डीआईजी संजय गौड़ ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जवानों को बधाई दी और मिठाई बांटी। वहीं मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में तिरंगा फहराया और सलामी ली। 
विज्ञापन


अमृतसर में मंत्री अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा
अमृतसर में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को बधाई देते हुए कहा कि मैं देश की तीनों सेनाओं और सशस्त्र बलों के वीर नायकों को सलाम करता हूं, जो हमारे देश के संप्रभु हैं, व देश की एकता व अखंडता की रक्षा में योगदान डाल रहे है। उन्होंने शहीद उधम सिंह के बलिदान, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बहुमूल्य योगदान को याद किया।
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार शहीदों को समर्पित है।  सरकार ने खटकड़ कलां गांव की पवित्र भूमि पर शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की शपथ के साथ ही प्रदेश की खुशहाली के लिए काम शुरू कर दिया। सरकार ने  22 महीने के कार्यकाल के दौरान कई जन-हितैषी योजनाएं लागू की हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed