गणतंत्र दिवस परेड : शिल्का एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार सिस्टम की कमान संभालेंगी कैप्टन प्रीति चौधरी, चंडीगढ़ से है खास नाता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपथ पर इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में कैप्टन प्रीति चौधरी अपग्रेडेड शिल्का एंटी-एयरक्राफ्ट हथियार सिस्टम की कमान संभालेंगी। इसे पहली बार परेड में दिखाया जा रहा है। चंडीगढ़ की आर्मी एयर डिफेंस की कैप्टन प्रीति चौधरी इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में नेतृत्व करने वाली एकमात्र महिला सेना अधिकारी हैं। वे चंडीगढ़ एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की पूर्व कैडेट हैं।
गणतंत्र दिवस परेड में सेना की एकमात्र महिला कमांडर परेड कैप्टन प्रीति चौधरी ने बताया कि पहली बार राजपथ पर चलने के लिए शिल्का को अपग्रेड किया। यह जमीन पर 2 किमी तक दुश्मन के ठिकानों को ट्रैक कर सकता है, हवा में 2.5 किमी तक। मुझे महिला होने के नाते यह मौका नहीं मिला है। यह मेरी रेजीमेंट के उपकरण हैं, इसलिए मुझे यह मौका मिला है।
Upgraded Schilka to roll down Rajpath for 1st time. It can track, shoot enemy targets up to 2km on ground, 2.5km in air. I received opportunity as it's my regiment's equipment, not due to gender: Capt Preeti Choudhary, only woman contingent commander from Army in R-Day parade '21 https://t.co/5D2JS6xlU1 pic.twitter.com/sLZ8Tk1X7z
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 23, 2021
कैप्टन प्रीति चौधरी को 2018 में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से पास आउट होने पर प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। यह दूसरी बार है जब वह राजपथ पर गणतंत्र दिवस पर मार्च कर रही हैं। कैप्टन प्रीति को 2016 में देश भर में दूसरी सर्वश्रेष्ठ एयर विंग कैडेट चुना गया था।