फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Reports of traitors and opposition officials reached CM

Chandigarh News: सीएम के पास पहुंची भितरघातियों व विपक्ष के मददगार अधिकारियों की रिपोर्ट

Sat, 01 Jun 2024 04:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Reports of traitors and opposition officials reached CM
सीएम व प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने जिलाध्यक्षों के साथ की लोकसभा चुनाव की समीक्षा
विज्ञापन

भाजपा के दो जिलाध्यक्ष भी नायब सैनी के रडार पर, चार जून के बाद हो सकती है कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा में समीक्षा बैठक का दौर जारी है। सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की और उनसे लोकसभा चुनाव का फीडबैक लिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश भी दिए। भाजपा जिलाध्यक्षों ने उन नेताओं व अफसरों की रिपोर्ट भी सौंपी, जिन्होंने चुनाव के दौरान ऐसे कार्य किए, जिसका सीधा फायदा विपक्षी उम्मीदवारों को मिला। अब चार जून के बाद ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। कई अफसरों के तबादले भी तय हैं। एक उपायुक्त की भी शिकायत की गई है। उधर, कुछ जिला अध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगे हैं। प्रदेशाध्यक्ष के रडार में दो जिलाध्यक्ष हैं, उनकी शिकायत उनके लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों ने की है। चर्चा है कि चुनाव परिणाम आने के बाद इन पर भी कार्रवाई हो सकती है।
भाजपा जिलाध्यक्षों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रिपोर्ट संगठन को सौंपी है। रिपोर्ट में उन्होंने बताया है कि किस तरह अधिकारियों ने आचार संहिता के दौरान जनता को परेशान करने के लिए पानी व बिजली के बिलों के रिकवरी नोटिस भेजे। इससे जनता को परेशान होना पड़ा। कुछ जगहों पर अतिक्रमण अभियान भी चलाया गया। इसके अलावा भाजपा के उन नेताओं की भी जानकारी दी गई, जिन्होंने उम्मीदवारों का सहयोग नहीं किया। इनमें विधायक, पूर्व मंत्री, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं। सीएम ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करें। इस दौरान जिलाध्यक्षों से विधानसभा सीट की भी जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन


एक उपायुक्त की भी शिकायत की गई
बैठक के बाद भाजपा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने बताया कि उन्होंने सीएम को राज्य के एक उपायुक्त की शिकायत दी है। उपायुक्त लोगों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ परिवर्तन के लिए भी वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसका वीडियो भी है, जिसे उन्होंने सीएम को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही उपायुक्त के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि 99 फीसदी से ज्यादा अधिकारी सही हैं। सिर्फ चंद लोगों ने इस तरह के कृत्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed