{"_id":"5b88f07842c79246516557db","slug":"report-on-use-of-mobile-phone-during-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज कटते चालान, होते हैं एक्सीडेंट, फिर भी नहीं थम रहा मोबाइल का इस्तेमाल...पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज कटते चालान, होते हैं एक्सीडेंट, फिर भी नहीं थम रहा मोबाइल का इस्तेमाल...पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
mobile phone using while driving
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन आज हर आदमी की जरूरत बन चुका है, लेकिन मोबाइल फोन को इस्तेमाल कब करना है और कब नहीं, लोग यह अक्सर भूल जाते हैं। यही कारण है कि वाहन चलाते समय भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल लोगों की आदत में शुमार हो गया है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस आए दिन वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है, बावजूद इसके लोग वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना बंद नहीं कर रहे हैं।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल से अक्सर हादसे भी होते रहते हैं। वर्ष 2017 में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर 1947 लोगों का चालान किया था। इनमें 510 बाइक व एक्टिवा चालक, 1405 कार व जीप चालक, 21 थ्रीव्हीलर और 2 ट्रक चालक शामिल थे जबकि जनवरी से लेकर अगस्त 2018 तक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 2023 लोगों के चालान हो चुके हैं।
गाड़ी में स्पीकर ऑन कर बात करने पर भी चालान
अगर आप मोबाइल का स्पीकर ऑन कर या ब्लूटूथ से गाड़ी में बात करते हैं, तब भी सावधान हो जाएं क्योंकि ऐसा करने पर आपका चालान काटा जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस आपके मोबाइल चेक करने पर अगर पाती है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल किया गया है तो वह आपका चालान कर देगी।
विज्ञापन
तीन महीने के लिए होता है लाइसेंस सस्पेंड
आए दिन ट्रैफिक नियमों की लोग धज्जियां उड़ाते हैं, जिस कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाकेबंदी की जाती है। इस दौरान अगर कोई चालक ड्राइव करते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करता पाया जाता है तो उसका लाइसेंस तीन महीने के लिए रद्द कर दिया जाता है। इसके बाद आपको एक चालान रशीद देकर छोड़ दिया जाता है। जिस भी जगह का आपका लाइसेंस होगा, ट्रैफिक पुलिस वहां के आरटीओ ऑफिस में आपका लाइसेंस को भेज देती है।
चालान कटने के बाद क्या करें
चालान कटने के बाद चालक का लाइसेंस जब्त कर चालान रशीद थमा दी जाती है। इसके बाद आपको सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक पुलिस या फिर कोर्ट में 1 हजार का भुगतान करना पड़ेगा। भुगतान के बाद करीब तीन महीन में आपका लाइसेंस आपको मिल जाएगा।
सड़क हादसे की संभावना ज्यादा
पिछले साल के मुकाबले इस साल ड्राइव करते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल के ज्यादा मामले सामने आए हैं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल सड़क हादसे का सबब बन सकता है। आपको हादसे से बचाने और इस संबंध में जागरूक बनने के लिए ट्रैफिक पुलिस चालान करती है।
- वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
- अगर मोबाइल का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर लें।
- कोशिश करें कि ड्राइव करते समय मोबाइल को साइलेंट रखें।
- वाहन चलाते वक्त ईयरफोन का इस्तेमाल करने से बचें।
- गाड़ी में ब्लूटूथ के इस्तेमाल से बचें।