फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   renowned punjabi actor mehar mittal passes away in mount abu

पंजाबी फिल्मों के महानायक अभिनेता-निर्माता मेहर मित्तल नहीं रहे

Sun, 23 Oct 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Oct 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
renowned punjabi actor mehar mittal passes away in mount abu
मेहर मित्तल अस्पताल में भर्ती - फोटो : File Photo
पंजाबी फिल्मों के महानायक अभिनेता-निर्माता मेहर मित्तल का आज दोपहर दो बजे माउंट आबू अस्पताल में निधन हो गया। वे 82 साल के थे। 300 से भी अधिक पंजाबी फिल्मों में बतौर कॉमेडियन काम करने वाले मित्तल ने तीन दशकों तक पंजाबी सिनेमा पर राज किया।
विज्ञापन


गौर हो कि मेहर मित्तल ब्रह्मकुमारियों के फॉलोवर थे। अकसर माउंट आबू स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में भी जाते थे। पिछले महीने की 26 तारीख को भी वह चंडीगढ़ से माउंट आबू गए थे। वहां पहुंचकर उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन और हार्ट में प्रॉब्लम होने के कारण पहले तो उन्हें माउंट आबू अस्पताल में एडमिट कराया गया पर बाद में डॉक्टरों ने ही उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 4-5 दिन से कोमा में थे मेहर मित्तल

renowned punjabi actor mehar mittal passes away in mount abu
मेहर मित्तल
मेहर मित्तल के नाती संजीव गुप्ता ने बताया कि पिछले 4-5 दिन से मेहर मित्तल कोमा में थे जिसके बाद उन्हें वापस माउंट आबू अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था। उन्हें माउंट आबू इसलिए शिफ्ट किया गया था क्योंकि उनकी आखिरी इच्छा यही थी कि अपने जीवन का अंतिम समय वह माउंट आबू में बिताएं।

गौर हो कि कुछ दिन पहले उनकी मौत की अफवाह मीडिया में फैली। पर तब पारिवारिक सदस्यों ने उनकी बेहतर तबीयत की पुष्टि की थी। गौरतलब है कि मेहर मित्तल अपने परिवार के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में रहते थे।

पंजाबी फिल्मों में अपने योगदान के लिए इन्हें कई अवॉर्ड मिले। वह अकेले पंजाबी एक्टर थे जिन्हें मुंबई में 136वीं दादासाहेब फालके जयंती पर दादासाहेब अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा इन्हें पंजाब स्टेट अवॉर्ड भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed